फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter पर भीख मांगकर 5 लाख रुपए महीने कमाता है 25 साल का ये लड़का, लाइफस्टाइल देख पकड़ लेंगे माथा

Tue, 12 Feb 2019 04:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
twitter
आपने सड़कों पर भीख मांगकर लाखों रुपए कमाने वालों के बारे में तो सुना होगा लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो ट्विटर पर भीख मांगता है। यह शख्स ट्विटर पर भीख मांगकर लाखों रुपए कमाता है और आलीशान जिंदगी जीता है। इसकी लाइफस्टाइल देखकर अच्छे-अच्छे लोग माथा पकड़ लेते हैं। सबसे खास बात है कि ट्विटर पर भीख मांगने वाला यह लड़का खुद को किसी रियलिटी टीवी स्टार से कम नहीं समझता है। 25 साल का यह लड़का ऑनलाइन भीख के जरिए ही अपने घर का किराया भरता है और अपने महंगे शौकों को पूरा करता है। आइए जानते हैं इस लड़के की कहानी
विज्ञापन

2 of 4
twitter
ट्विटर पर भीख मांगकर हर महीने पांच लाख रुपए कमाने वाले इस लड़के का नाम जोवन हिल है। जोवन न्यूयॉर्क में रहता है और वो 25 साल का है। ऑनलाइन भीख मांगने से पहले जोवन एक रेस्टोरेंट में काम करता था। लेकिन उसने यह नौकरी छोड़ दी और ट्विटर पर भीख मांगने लगा। जोवन कहता है कि वो ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को सर्विस प्रोवाइड  करता है बदले में वो खुश होकर उसे पैसे देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
twitter
जोवन का सपना फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे फेमस बिजनेसमैन के तौर पर शामिल होना का है। ऑनलाइन भीख मांगने से पहले जोवन एक रेस्टोरेंट में काम करके हर महीने £965 ( करीब 87 हजार रुपए ) कमाता था। जोवन का कहना है कि जब वह कॉलेज में था तब वो लोगों को घर-घर जाकर हेल्थ केयर असिस्टेंट की सर्विस मुहैया कराता था। इसके बाद उसने कॉलेज छोड़कर रेस्टोरेंट में काम किया।
विज्ञापन

4 of 4
twitter
ओवन ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से पैसे मांगता है। उसके ट्विटर पर 1 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं। ओवन की मां नर्स और पिता आईटी डिपार्टमेंट में काम करते हैं। ओवन अपने मजाकिया लहजे को ही अपनी सफलता की कुंजी मानता है। उसका कहना है कि उसके ट्वीट और लाइव स्ट्रीमिंग बेहद मनोरंजक होते हैं। इससे उसके फॉलोओर्स खुश होते हैं और उसे पैसे देते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें