फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Rid Of Cockroaches: रसोई में है कॉकरोच का डेरा तो इन्हें भगाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Mon, 09 Jun 2025 01:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Remedies to Get Rid Cockroaches: घर में काॅकरोच हो जाएं तो निकालने के लिए किसी केमिकल्स का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आसान घरेलू उपायों से कॉकरोच का सफाया किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
काॅकरोच से कैसे पाएं छुटकारा - फोटो : AdobeStock
Home Remedies to Get Rid Cockroaches: रसोई घर की सबसे साफ और पवित्र जगह मानी जाती है, लेकिन अगर वहां कॉकरोचों का डेरा जम जाए तो यह न सिर्फ गंदा होता है बल्कि बीमारियों को भी न्योता देता है। कॉकरोच से गंदगी, बैक्टीरिया और बदबू आती है। इसलिए अगर आप भी रसोई घर में जगह-जगह नजर आ जाने वाले कॉकरोच से परेशान हैं तो आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। 

काॅकरोच छुपने के लिए अंधेरे, गर्म और गीले कोनों की तलाश में रहते हैं, उन्हें घर में ऐसी कोई जगह न दें। फिर भी काॅकरोच हो जाएं तो निकालने के लिए किसी केमिकल्स का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आसान घरेलू उपायों से कॉकरोच का सफाया किया जा सकता है।

अगर घरेलू उपायों से राहत न मिले, तो समय रहते पेशेवर पेस्ट कंट्रोल की मदद लेना बेहतर रहेगा। लेकिन शुरुआत इन प्राकृतिक नुस्खों से ही करें क्योंकि ये सस्ते, सुरक्षित और असरदार हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा और चीनी  - फोटो : Adobestock
कॉकरोच भगाने के असरदार घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और चीनी 

बेकिंग सोडा और पिसी चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अक्सर दिखते हैं। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उनके शरीर में जाकर गैस बनाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
नींबू - फोटो : Freeepik.com
नींबू का रस और पानी से पोछा

एक बाल्टी पानी में दो से तीन नींबू का रस मिलाएं। इसी पानी से रोजाना फर्श की सफाई करें, खासकर रसोई और बाथरूम को साफ करने के लिए नींबू वाले पानी का उपयोग करें। नींबू की गंध कॉकरोच को दूर रखती है और एंटी-बैक्टीरियल भी होती है।

4 of 5
प्याज - फोटो : Adobe stock
प्याज और बोरिक पाउडर का पेस्ट

एक प्याज को पीसें और उसमें बोरिक पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को छोटे-छोटे टुकड़ों में घर के कोनों में रखें। ध्यान रखें कि यह बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीम - फोटो : adobe
नीम का तेल या पाउडर

नीम के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसके अलावा नीम पाउडर को उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच आते हैं। नीम एंटीबैक्टीरियल और रिपेलेंट दोनों है। यह कॉकरोच को मारता भी है और आने से रोकता भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें