फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Tips: पुराना लगने लगा है गैस चूल्हा तो इस तरह करें साफ, ज्यादा रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Sun, 16 Feb 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी रसोई में रखा गैस का चूल्हा पुराना और काला दिखने लगा है तो हमारे बताए गए तरीकों को अपनाकर आप उसे एकदम नया बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पुराना लगने लगा है गैस चूल्हा तो इस तरह करें साफ - फोटो : Adobe stock
Cleaning Tips and Tricks: भारतीय घरों में रसोई की काफी अहमियत होती है। इसी वजह से महिलाएं अपनी रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहती हैं। पर, काफी कोशिशों के बावजूद रसोई में रखी कुछ चीजों को साफ करना काफी मुश्किल हो जता है।

इन्हीं चीजों में शामिल है गैस का चूल्हा। दरअसल, खाना पकाते समय अक्सर गैस पर गिर जाता है। यदि इसे तुरंत साफ न किया जाए तो ये गंदगी जमती रहती है, जिसकी वजह से गैस का चूल्हा काला और पुराना दिखने लगता है। इसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है।

कई बार तो चूल्हा साफ करते समय हाथ में कट भी लग जाता है। इसी के चलते हम यहां आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने पुराने और गंदे से चूल्हे को एकदम नये जैसा बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा और नींबू आएगा काम - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा और नींबू आएगा काम
  • यदि आप आसान विधि से गैस के चूल्हे को साफ करना चाहते हैं तो इस काम में बेकिंग सोडा आपके काम आएगा।
  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू का रस डालें।
  • इसपेस्ट को ब्रश की सहायता से चूल्हे पर लगाएं।
  • तकरीबन 10 मिनट के बाद साफ कपड़े या स्क्रब से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आखिर में साफ पानी से इसे अच्छी तरह से पोंछ दें। इससे चूल्हा चमक जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सिरका चमकाएगा चूल्हा - फोटो : Adobe stock
सिरका चमकाएगा चूल्हा
  • सिरके के इस्तेमाल से आप अपने गैस का चूल्हा आसानी से साफ कर सकती हैं।
  • इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अपने गैस के चूल्हे पर स्प्रे करके 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • 15 मिनट के बाद हल्के हाथ से स्क्रब करें और फिर साफ पानी से चूल्हे को साफ कर लें। 

 

4 of 5
नमक और सिरका भी है मददगार - फोटो : इंस्टाग्राम
नमक और सिरका भी है मददगार
  • अकेले सिरका इस्तेमाल करने के साथ-साथ आप उसमें नमक भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नमक और सिरके का मिश्रण भी चूल्हे को चमकाने में मदद करेगा।
  • इसके लिए 2 चम्मच नमक और 2 चम्मच सिरका को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को गैस चूल्हे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में चूल्हे को स्पंज या कपड़े से पोंछें, जिसके बाद गैस स्टोव चमक उठेगा!  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टूथपेस्ट से हो जाएगा नये जैसा - फोटो : istock
 टूथपेस्ट से हो जाएगा नये जैसा
  • टूथपेस्ट की मदद से गैस का चूल्हा साफ करना काफी आसान है।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक साफ कपड़े पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाना है।
  • इसके बाद इस कपड़े को गैस चूल्हे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आखिर में इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • इससे भी चूल्हा एकदम नए जैसा हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें