फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Silver Jewelry: चांदी को नया जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, चमक उठेंगे गहने

Sun, 12 Jun 2022 05:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चांदी को चमकाने के उपाय - फोटो : istock
Cleaning Silver Jewelry: भारत में लगभग हर घर में महिलाएं जेवर गहने इस्तेमाल करती हैं। इसमें चांदी की ज्वेलरी भी शामिल हैं। अक्सर महिलाएं चांदी की अंगूठी, चेन, पायल या अन्य चांदी की ज्वेलरी पहने नजर आ जाती हैं। लेकिन महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके चांदी के जेवर जल्दी ही काले पड़ने लगते हैं। पायल, अंगूठी या चांदी की चेन कुछ दिनों में ही पुरानी लगने लगती है। चांदी काली पड़ने के कारण वह चाहकर भी उसे पहनना पसंद नहीं करतीं। चांदी काली पड़ने की वजह होती है, चांदी का हवा के संपर्क में आना, जिससे उसका रंग उड़ जाता है। हालांकि महिलाएं चांदी को ब्रुश आदि से साफ भी करती हैं लेकिन उनमें नई जैसी चमक नहीं आ पाती। ऐसे में चांदी को साफ कराने के लिए ज्वेलर्स के पास जाना पड़ता है। चांदी साफ कराने में काफी पैसे भी लगते हैं। लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही आसानी से चांदी साफ करना चाहती हैं तो कुछ टिप्स और ट्रिक्स को अपना सकते हैं, इससे चांदी में नई जैसी चमक आ जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
सिरके से साफ करें चांदी - फोटो : istock
चांदी सिरके से करें साफ

चांदी को चमकदार और नए जैसा बनाने के लिए सिरके से उसे साफ करें। गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। इस मिश्रण में चांदी के आइटम को 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। इससे ज्वेलरी का रंग चमकदार हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
कोका कोला से साफ करें चांदी - फोटो : istock
कोका कोला से चमकाएं सिल्वर ज्वेलरी

सिल्वर ज्वेलरी पर काले दाग को साफ करने के लिए कोका कोला का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एसिड पाया जाता है। कोका कोला में ज्वेलरी को भिगोकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे चांदी का पायल, अंगूठी या चेन एकदम नई जैसी लगेगी।

4 of 6
टूथपेस्ट से साफ करें चांदी - फोटो : Social Media
टूथपेस्ट से साफ करें चांदी

चांदी का जेवर काला पड़ने लगा हो तो उसे साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चेन या पायल पर थोड़ा सा पेस्ट लगाकर ब्रश की मदद से हल्का गोल गोल रगड़ें। फिर पांच मिनट के लिए टूथपेस्ट लगी ज्वेलरी को सूखने के लिए रखे दें। अब इसे साफ पानी से धो लें। ज्वलरी पहले ही तरह चमकने लगेगी।
विज्ञापन

5 of 6
बेकिंग सोडा से चांदी चमकाएं - फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा से साफ करें चांदी

चांदी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर उसे चांदी की ज्वेलरी पर ब्रश से रगड़ें। पांच मिनट बाद साफ पानी से धोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एल्युमीनियम फॉइल से चमकेगी चांदी - फोटो : Pixabay
एल्युमीनियम फॉइल से चमकेगी चांदी

चांदी का कालापन दूर करने के लिए एल्यूमीनियम फॉइल को एक कटोरे पर कवर कर दें। अब इसमें गर्म पानी डालकर नमक और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिलाए। फिर इसमें चांदी का सामान डाल दें। 5 मिनट तक चांदी को भीगने दें। बाद में साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें