फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से पुराने फर्नीचर को साफ करने पर लौट आएगी चमक, और भी हैं कई सारे हैरान कर देने वाले फायदे

Wed, 16 Dec 2020 12:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दूध के हैरान कर देने वाले फायदे - फोटो : पिक्साबे

दूध एक ऐसा उत्पाद है, जो हर किसी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। दूध भारतीयों के जीवन का एक अहम हिस्सा है क्योंकि कई सारे लोगों का दिन दूध, दूध से बनी चाय या कॉफी पीकर ही शुरू होता है। लेकिन दूध का उपयोग सिर्फ पेय पदार्थ के रूप में करना तो उसके साथ नाइंसाफी करने जैसा है क्योंकि दूध सिर्फ पीने के लिए नहीं बल्कि हमारे रोजमर्रा के कई सारे कामों को आसान बनाने में भी उपयोगी है। अगली स्लाइड्स से जानिए दूध के हैरान कर देने वाले फायदे। 

विज्ञापन

2 of 6
दूध को नींबू के रस के साथ मिलकर दाग पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें - फोटो : Pixabay

स्याही के दाग को मिटाना
स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़ों पर स्याही के दाग लगना बहुत सामान्य बात है लेकिन इन जिद्दी दागों को मिटाना कई सारी महिलाओं को बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन यदि आप दूध को नींबू के रस के साथ मिलकर दाग पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ देंगे और सवेरे इसे धो लेंगे तो आप पायेंगे कि दाग पूरी तरह से मिट चुका है। 

विज्ञापन

3 of 6
साफ सूथरा कपड़ा लें और उसे दूध में भिगोकर जूते को साफ कर दीजिए

लेदर के जूते चमकाना
यदि आपको अचानक से किसी समारोह में जाना है और आपके लेदर के जूते गंदे हो रहे हैं तो परेशान होने की बजाय एक साफ सूथरा कपड़ा लें और उसे दूध में भिगोकर जूते को साफ कर दीजिए। थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि जूता एकदम नए जूते जैसा चमक रहा है। 

4 of 6
एक बाल्टी पानी में एक चौथाई दूध मिलाकर पौधों पर डालें - फोटो : अमर उजाला

पौधों के पोषण के लिए 
यदि आप चाहते हैं कि आपके गार्डन में लगे नए पौधों को भरपूर पोषण मिले और उनका अच्छे से विकास हो तो एक बाल्टी पानी में एक चौथाई दूध मिलाकर पौधों पर डालें। किसी भी अप्राकृतिक खाद की आवश्यकता नहीं होगी और पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
कॉर्न के साथ दूध का प्रयोग करके देखें - फोटो : Pixabay

कॉर्न के स्वाद को बढ़ाने के लिए
यदि आप परेशान हैं कि जब भी आप घर पर कॉर्न बनाती हैं तो उनमें होटल जैसा स्वाद नहीं आ पाता है तो इस बार कॉर्न के साथ दूध का प्रयोग करके देखें । ये आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। कॉर्न को पानी में उबालने की बजाय दूध और पानी में उबालें। अपने आप ही कॉर्न के स्वाद में परिवर्तन आ जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फर्नीचर को साफ करने के लिए दूध और नींबू के रस का मिश्रण बनाएं - फोटो : File Photo
फर्नीचर को साफ करने के लिए
यदि आपका फर्नीचर पुराना सा दिखने लगा है तो दूध की सहायता से उसमें नए फर्नीचर सी चमक ले आएं। फर्नीचर को साफ करने के लिए दूध और नींबू के रस का मिश्रण बनाएं और एक साफ-सूथरे कपड़े को उस मिश्रण में भिगोकर फर्नीचर को अच्छे से चमका दें। फर्नीचर की खोई चमक लौट आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें