फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दैनिक उपयोगी वस्तुओं की इस तरह करें सफाई, नल पर नहीं दिखाई देंगे दाग- धब्बे

Tue, 12 Jan 2021 03:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अलग- अलग चीजों को साफ करना इतना आसान नहीं होता है - फोटो : Social Media

सफाई करना नियमित क्रिया तो है ही लेकिन यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। रोज का झाड़ू- पोंछा करना आसान हो सकता है लेकिन अलग- अलग चीजों को साफ करना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि सफाई अपने आप में संपूर्ण तब होती है, जब उससे संतुष्टि मिल जाए। रोज काम आने वाली वस्तुओं को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी होता है नहीं तो उनकी चमक जाने लगती है। अगली स्लाइड्स से जानिए घर में मौजूद किस वस्तु को किस तरह से साफ करना चाहिए। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आपको कोई मशक्कत नहीं करना है - फोटो : Social media

शावर
गंदे हो चुके शावर को साफ करने के लिए आपको कोई मशक्कत नहीं करना है। बस एक कप विनेगर को पाॅलिथीन में डालकर उसे शावर पर ऐसे बांधें कि वह उसमें डूब जाए। एक दिन तक उसे ऐसा ही रहने दें। उससे किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न करें। दूसरे दिन उसे जैसा बांधा था, वैसा ही निकाल लें। जब पॉलिथिन को निकालेंगे तो पाएंगे कि शावर अच्छे से चमक चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
नल एकदम नया सा दिखने लगेगा - फोटो : Pixabay

नल
नल की सफाई कहने को तो बहुत आसान है लेकिन संतुष्टि मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि जब हम नहाते हैं तो कई बार पानी नल पर भी जाता है। धूल और पानी मिलकर धब्बे बना देते हैं। ऐसे में नल को अच्छे से साफ करने के लिए आप नींबू का प्रयोग करें। नल को साफ करते वक्त नींबू से पूरे नल को साफ कर लें और फिर उसपर पानी डाल दें। नल एकदम नया सा दिखने लगेगा।

4 of 5
दाग़ साफ़ हो जाएंगे - फोटो : amar ujala

कार्पेट
घरों में कार्पेट को साफ करना मुश्किल कार्यों में से एक माना जाता है इसलिए कार्पेट को साफ करने के लिए लिक्विड डिशवॉश, वाइट विनेगर, मुलायम कपड़ा और बेकिंग सोडे की सहायता लें। सबसे पहले स्प्रे बॉटल मेें एक बड़ा चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालें। उसमें 3 बड़े चम्मच वाइट विनेगर मिलाएं। इसमें आधा ग्लास पानी डालें। अब इसे बंद कर दें। कार्पेट पर लगे दाग को स्पंज से साफ़ कर उसपर स्प्रे करें। फिर एक कपड़े से पोंछ दें। दाग़ साफ़ हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक कपड़े को भिगाकर सतह को साफ करें - फोटो : social media
किचन शैलव्स
किचन शैल्वस को एकदम अच्छे से चमकाने के लिए गर्म पानी और वाइट विनेगर में एक कपड़े को भिगाकर सतह को साफ करें। ऐसा करने से किनोरों में जमी सारी धूल भी निकल जाती है। ऐसा करने से धूल के साथ ही गंदे से गंदा दाग भी निकल जाता है। एक बार जब दाग निकल जाए तो साफ पानी और कपड़े से पोंछ जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें