फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Christmas Greeting Card: कैसे बनाएं क्रिसमस डे ग्रीटिंग कार्ड? ये पांच डिजाइन हैं सरल

Wed, 24 Dec 2025 05:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas 2025: बाजार से खरीदा कार्ड सुंदर हो सकता है, लेकिन खुद बनाया गया कार्ड दिल की बात बोलता है। यहां क्रिसमस डे ग्रीटिंग कार्ड बनाने के 5 सरल तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
christmas card - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Christmas 2025 Greeting Card : क्रिसमस सिर्फ गिफ्ट और केक का त्योहार नहीं, यह भावनाओं को व्यक्त करने का भी पर्व है। इस मौके पर आप क्रिसमस डे स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड पर हाथों से लिखकर भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। बाजार से खरीदा कार्ड सुंदर हो सकता है, लेकिन खुद बनाया गया कार्ड दिल की बात बोलता है। आज के डिजिटल दौर में जब हर शुभकामना एक फॉरवर्ड मैसेज बन चुकी है, वहीं हैंडमेड क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड रिश्तों को फिर से इंसानी गर्माहट देता है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए न महंगे सामान की जरूरत है, न किसी प्रोफेशनल स्किल की। बस थोड़ा समय, रंग और भावना चाहिए।

विज्ञापन


-घर पर क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए जरूरी सामान

  • कलर पेपर या चार्ट पेपर
  • स्केच पेन या ग्लिटर पेन
  • क्रेयॉन या वाटर कलर
  • गोंद और कैंची
  • कॉटन, रिबन, स्टार स्टिकर


क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड के 5 आसान और सुंदर डिजाइन

क्रिसमस ट्री डिजाइन कार्ड

हरी शीट लें, उस पर सिंपल त्रिकोण बनाकर ट्री शेप दें। ट्री पर डॉट्स, स्टार और लाइट्स बनाएं। ऊपर लिखें- Merry Christmas. यह क्लासिक डिजाइन बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन


स्नोमैन डिजाइन कार्ड

सफेद पेपर पर तीन गोल घेरों से स्नोमैन बनाएं। इसपर बटन, टोपी और स्कार्फ ड्रॉ करें। पीछे नीले रंग से स्नोफॉल इफेक्ट दें। यह डिजाइन सर्दियों जैसा और बेहद प्यारा लगता है।

स्टार और लाइट थीम कार्ड

डार्क ब्लू या ब्लैक शीट लें। उसपर गोल्डन पेन से तारे बनाएं। फिर फेयरी लाइट्स जैसी लाइन ड्रॉ करें। इस तरह का ग्रीटिंग कार्ड कम मेहनत लेता है, लेकिन देखने में बेहद एलिगेंट लगता है।

सैंटा क्लॉज़ फेस डिजाइन कार्ड

पेपर पर सैंटा का सिर्फ चेहरा बनाएं। इसमें लाल टोपी, काॅटन की दाढी और ब्लैक डाॅट्स से आंखे बनाकर कार्ड को उभार दें। ये कार्ड बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षक होती है। 

मिनिमल टेक्स्ट कार्ड 

सादा कार्ड लें और बीच में सिर्फ एक लाइन लिखें- “Warm Wishes This Christmas”। नीचे छोटा सा स्टार या बेल का स्केच बनाएं। यह साधारण से कार्ड भी आकर्षक लगेगा क्योंकि सादगी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें