फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas Wishes 2023: दोस्तों को इन संदेशों के जरिए दें क्रिसमस की बधाई

Sun, 24 Dec 2023 04:27 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
Merry Christmas Wishes in Hindi: हर साल 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। ये साल का आखिर बड़ा त्योहार होता है जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से रहता है। क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस ईसाई धर्म से जुड़े लोगों का पवित्र पर्व है, लेकिन इसे लगभग सभी धर्मों के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन से नए साल के आगमन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं बच्चों में क्रिसमस को लेकर अलग उत्साह देखने को मिलता है। उन्हें इस दिन सांता से गिफ्ट मिलने की उम्मीद रहती है। इस दौरान सभी लोग एक दूसरे को तोहफे और मिठाइयां खिलाते हैं और चर्च व घरों को क्रिसमस ट्री व लाइटों से सजाते हैं। क्रिसमस के खास मौके पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस पर अपने  दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए ट्रेंडी संदेशों के जरिए आप विश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह हरा-भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे।
Merry Christmas 
विज्ञापन

3 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
ना कार्ड भेज रहा हूं,
      ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं भेज रहा हूं। 
Merry Christmas

4 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
देवदूत बनकर कोई आएगा,
सारी आशाएं पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
खुशियों के तोहफे देकर जायेगा।
Merry Christmas 
विज्ञापन

5 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
क्रिसमस का ये प्यारा सा त्यौहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
संता क्लॉज आए आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
Merry Christmas
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला।
सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार, 
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार,
 इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम,
 क्रिसमस का हम सब करे वेल-कम।
Merry Christmas 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें