फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2020: क्रिसमस की इन 4 परंपराओं से मिलती है जीवन को बेहतर ढंग से जीने की शिक्षा

Tue, 22 Dec 2020 01:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन पवित्र भावों को भी आत्मसात करें - फोटो : Social Media

क्रिसमस का त्योहार न सिर्फ हमारे जीवन में उत्साह लेकर आता है बल्कि यदि हम गौर फरमाएं तो यह हमें बहुत कुछ सिखाता है। क्रिसमस से जुड़ी कई सामान्य परंपराएं हैं जैसे तोहफे देना, प्रार्थना करना आदि। यह सब कहने को तो बहत आम हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि इन परंपराओं के अर्थ बहुत गुढ़ हैं। यह हमें दया, सकारात्मकता जैसे भावों की महत्ता के बारे में बताती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि इस बार जब क्रिसमस मनाएं तो यूं ही रिवाजों को निभाकर मुक्त न हो जाएं बल्कि उनसे जुड़े इन पवित्र भावों को भी आत्मसात करें। अगली स्लाइड्स से जानिए क्रिसमिस से जुड़े रिवाजों से मिलने वाली शिक्षा के बारे में।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उपहार देने से मनुष्य दयालु बनता है - फोटो : Social media

उपहार देना
उपहार देने से मनुष्य दयालु बनता है इसलिए खुद से जुड़े लोगों को या जिन्हें मदद की दरकार है, ऐसे लोगों को उपहार देते रहना चाहिए। उपहार का आदान-प्रदान हम मनुष्यों की आवश्यकताओंं से भी जुड़ा होता है इसलिए जब भी हम किसी के लिए कुछ तोहफा खरीदते हैं, यह जरूर सोचते हैं कि यह वस्तु की सामने वाले व्यक्ति को कितनी जरूरत है। संता निकोलस भी बच्चों की सहायता करने के लिए ही उपहार बांटते थे। 

 

विज्ञापन

3 of 5
प्रार्थना के माध्यम से हम ईश्वर से संवाद स्थापित करते हैं - फोटो : अमर उजाला

प्रार्थना करना
प्रार्थना करने से श्रेष्ठ तो कोई कार्य ही नहीं है। प्रार्थना के माध्यम से हम ईश्वर से संवाद स्थापित करते हैं। उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हैं। क्रिसमस के अवसर पर मध्यरात्रि को गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनाएं होती हैं। अपने साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रार्थना करने से हम अच्छे कर्म बनाते हैं जिनका भविष्य में हमें परिणाम भी मिलता है। प्रार्थना करके अपने मन से नकारात्मकता भी निकाली जा सकती है। 

4 of 5
मोमबत्ती जलाकर लोग जीवन में सफलता एवं खुशियों की कामना करते हैं - फोटो : अमर उजाला

मोमबत्ती जलाना
क्रिसमस के दिन हर गिरजाघर में मोम्बत्तियां जलाई जाती है। ईसाई धर्म में प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाने की यह परंपरा बहुत पुरानी है। मोमबत्ती जलाकर लोग जीवन में सफलता एवं खुशियों की कामना करते हैं और साथ ही जिन लोगों को जीवन में अंधकार है, वे उनके जीवन में प्रकाश के होने की भी आशा रखते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घंटी की ध्वनि से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है - फोटो : Pixabay
घंटियां लगाना
क्रिसमस के दिनों में लोग अपने घरों में सजावट के बहाने छोटी-छोटी खूबसूरत घंटियां लगाते हैं लेकिन यह सोचने वाली बात है कि क्रिसमस और घंटियों का क्या संबंध हो सकता है। घंटी की ध्वनि से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। यही वजह है कि इस पर्व पर घरों में घंटियां लगाकर उमंग पैदा की जाती है। घर में घंटियों को लगाने से वातावरण एकदम खुशनुमा हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें