देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद में हुआ था। एक विद्वान भारतीय, महान स्वतंत्रा सेनानी और अपनी नई आधुनिक दृष्टि से आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले पंडित नेहरू को बच्चों और गुलाब के फूल से विशेष प्रेम था। देशभर के बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में संबोधित करते थे। पंडित नेहरू का जन्मदिन देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशभर के सभी स्कूलों में चाचा नेहरू के जन्मदिवस यानी की बालदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। आप इस दिन को खास बनाने के लिए इन शानदार मैसेज के जरिए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामाएं दें सकते हैं।