फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2026: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी इन रंगों की कांच की चूड़ियां ,सोलह श्रृंगार में करें शामिल

Sat, 14 Nov 2026 01:34 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व पर सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान के साथ खूबसूरत रंगों और आकर्षक डिजाइनों वाली चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा सुहागिनों के श्रृंगार में चार चांद लगाएंगी कांच की चूड़िया - फोटो : Amar Ujala
Chhath Puja 2026 Trendy Glass Bangles Designs: छठ महापर्व की तैयारियों में महिलाएं पारंपरिक परिधान से लेकर सोलह श्रृंगार तक हर चीज का खास ख्याल रखती हैं। इस दौरान साड़ी, सिंदूर, बिंदी और गहनों के साथ चूड़ियां भी सुहागिनों के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली चूड़ियां पारंपरिक लुक की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। ऐसे में अगर आप भी छठ पूजा पर अपने श्रृंगार को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए चूड़ियों के खूबसूरत सेट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इनसे मिलता-जुलता सेट पहनकर आप अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रंग-बिरंगा चूड़ी सेट - फोटो : @rajasthanichooda
कश्मीरी चूड़ियां
 

अगर आप छठ पूजा पर अपने पारंपरिक आउटफिट को थोड़ा रंगीन और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो घुंघरू वाली चूड़ियों का यह डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ घुंघरू वाले बैंगल्स का कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। यह न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके पारंपरिक लुक को भी खास बना सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
रजवाड़ी चूड़ा सेट - फोटो : @rajasthanichooda
रजवाड़ी चूड़ा
 

छठ महापर्व पर इस तरह का रजवाड़ी चूड़ा डिजाइन आपके पारंपरिक श्रृंगार को खास बना सकता है। इसे पहनने से न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आपके पूरे लुक में भी रॉयल टच नजर आएगा।

4 of 6
कांच की प्लेन चूड़ियां - फोटो : @rajasthanichooda
कांच की प्लेन चूड़ियां
 

बाजार में इन दिनों अलग-अलग डिजाइन और लटकन वाली चूड़ियों के कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, सादी कांच की चूड़ियों की खूबसूरती आज भी महिलाओं के बीच खास पसंद की जाती है। अगर आप भी सादगी भरा लुक पसंद करती हैं, तो इस तरह के रंग-बिरंगे चूड़ी सेट का चुनाव कर सकती हैं। इसके बीच में लगी गोल्डन डिटेलिंग वाली चूड़ियां पूरे सेट को आकर्षक बनाने के साथ फेस्टिव टच भी दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रंग-बिरंगी वेलवेट चूड़ियां - फोटो : @rajasthanichooda
वेलवेट चूड़ियां

छठ महापर्व पर रंग-बिरंगी वेलवेट चूड़ियों का यह डिजाइन आपके पारंपरिक लुक को खास बना सकता है। इसके साथ साइड में लटकन वाले कंगन जोड़ने से सेट को हैवी और आकर्षक लुक मिल रहा है। हालांकि, अगर आप हल्का और सिंपल श्रृंगार पसंद करती हैं, तो कंगन को स्किप करके सिर्फ वेलवेट चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉयल चूडी सेट - फोटो : @rajasthanichooda
छठ पर पहनें इस तरह का खूबसूरत चूड़ा सेट


छठ महापर्व के अवसर पर महिलाएं अपने पारंपरिक श्रृंगार को खास बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन वाला चूड़ा सेट पहन सकती हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक चूड़ियों से सजी कलाइयां न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे पारंपरिक लुक को भी निखारती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें