रोमांटिक और दर्द भरे गानों को अपनी मधुर आवाज से अधिक प्रभावी बना देने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो वह किसी पहचान के मोहताज नहीं, लोग उनकी आवाज सुनकर ही समझ जाते हैं कि ये गाना अरिजीत सिंह का है। फिर मोहब्बत करने चला, तुम ही हो, ऐ दिल है मुश्किल जैसे तमाम गानों को अपनी मधुर आवाज और सुरो में पिरोने वाले अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों में शामिल हैं। अपने रोमांटिक इमोशनल गानों से अरिजीत सिंह ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अपने फैंस के दिलो पर राज करते हैं। सबसे खास बात है कि इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह अपने बेटे के स्कूल के बाहर एक सामान्य अभिभावक की तरह खड़े इंतजार कर रहे थे। शायद उनकी इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष हो सकता है, जिन्होंने आज अरिजीत सिंह को इस मुकाम पर पहुंचा दिया। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं लेकिन उनकी कमाई और कुल संपत्ति साधारण नहीं है। चलिए जानते हैं अरिजीत सिंह एक गाने से कितनी कमाई करते हैं, उनका घर, रहन सहन और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।