फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sofa Cover Designs: 7 क्रिएटिव सोफा कवर डिजाइन जो बदल देंगे आपका लिविंग रूम

Wed, 22 Apr 2026 05:08 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Living Room Makeover Tips: घर को नया लुक देने के लिए सोफा कवर बदलना एक आसान और किफायती तरीका है। फ्लोरल, सॉलिड, वेलवेट या ज्योमेट्रिक डिजाइन चुनकर आप अपने लिविंग रूम को स्टाइलिश बना सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सोफा कवर से करें घर की सजावट - फोटो : AI

Home Decor Tips: घर की खूबसूरती सिर्फ महंगे फर्नीचर से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे बदलावों से भी बढ़ाई जा सकती है। अगर आप अपने लिविंग रूम को नया और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो सोफा कवर बदलना एक आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका है।

सोफा हर घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है और इसका लुक पूरे कमरे की वाइब तय करता है। ऐसे में अगर आप पुराने और बोरिंग कवर से बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राय करने का समय है। आजकल बाजार में कई तरह के क्रिएटिव और स्टाइलिश सोफा कवर डिजाइन उपलब्ध हैं, जो आपके घर को इंस्टेंट मेकओवर दे सकते हैं।

चाहे आप मॉडर्न लुक चाहते हों या ट्रेडिशनल टच, सही सोफा कवर चुनकर आप अपने घर को बिल्कुल नया बना सकते हैं। यहं हम आपको बताएंगे 7 ऐसे ट्रेंडी और क्रिएटिव सोफा कवर डिजाइन के बारे में, जो आपके लिविंग रूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।


सोफा कवर से सजावट के टिप्स
 

  • सोफा कवर बदलने से न सिर्फ आपके घर का लुक बदलता है, बल्कि यह आपके सोफे को धूल और गंदगी से भी बचाता है।
  • हमेशा अपने कमरे के कलर थीम और फर्नीचर के अनुसार सोफा कवर चुनें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड लगे।
  • महंगे फर्नीचर खरीदने के बजाय सोफा कवर बदलना एक किफायती तरीका है घर को नया लुक देने का।
  • ऐसे फैब्रिक चुनें जो आसानी से धुले जा सकेंऔर लंबे समय तक टिके रहें।
  • हर सीजन में नए डिजाइन ट्रेंड में आते हैं, इसलिए समय-समय पर बदलाव करते रहें।
विज्ञापन

2 of 5
सोफा कवर डिजाइन - फोटो : AI

फ्लोरल प्रिंट सोफा कवर

फ्लोरल डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। यह आपके लिविंग रूम को फ्रेश और नेचुरल लुक देते हैं, खासकर गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सोफा कवर डिजाइन - फोटो : AI

सॉलिड कलर मिनिमलिस्ट कवर

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो सॉलिड कलर सोफा कवर चुनें। यह मॉडर्न इंटीरियर के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।


एम्ब्रॉयडरी वर्क कवर

थोड़ा रॉयल टच चाहिए तो एम्ब्रॉयडरी डिजाइन वाले कवर बेस्ट हैं। यह आपके घर को क्लासी और ट्रेडिशनल लुक देते हैं।

4 of 5
सोफा कवर डिजाइन - फोटो : AI

मल्टीकलर पैचवर्क डिजाइन

पैचवर्क कवर आपके लिविंग रूम में कलरफुल और यूनिक वाइब लाते हैं। यह खासकर बोहो या क्रिएटिव इंटीरियर के लिए परफेक्ट हैं।

वेलवेट सोफा कवर

वेलवेट कवर आपके सोफे को लग्जरी और रिच लुक देते हैं। खासकर सर्दियों में यह बहुत आकर्षक लगते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफा कवर डिजाइन - फोटो : AI

ज्योमेट्रिक प्रिंट डिजाइन

ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले कवर मॉडर्न और ट्रेंडी लगते हैं। यह यंग और स्टाइलिश घरों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।



टेक्सचर्ड फैब्रिक कवर

टेक्सचर्ड कवर आपके सोफे को अलग और प्रीमियम लुक देते हैं। यह देखने में भी आकर्षक और टच में भी सॉफ्ट होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें