बॉलीवुड में चारों तरफ IIFA का खुमार छाया हुआ है और हर कोई न्यूयार्क में 14 जुलाई से शुरू होने वाले अवार्ड में शिरकत करने के लिए अपने खास ड्रेसिंग सेन्स में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
वैसे तो IIFA का रेड कारपेट सितारों के स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा ही हॉट रहता है लेकिन अगर इन अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने जा रहे स्टार्स के ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो वो भी काफी हट के था। कृति सेनन एकदम अलग ही लुक में नजर आईं। कृति ने ब्लैक वनपीस के साथ जैकेट कैरी किया हुआ था। साथ ही शूज के साथ ब्लैक गॉगल्स के साथ ओपन हेयर में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
अगर कृति की बात हो तो सुशांत की बात करना बनता ही है। सुशांत एयरपोर्ट पर काफी कूल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और स्टाइलिश ब्लैक जैकेट पहना हुआ था जिसमें वो कूल डूड लग रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
आलिया भट्ट
बबली आलिया ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ लॉग मिलिट्री जैकेट और ब्लैक शूज पहने हुए थे। उस पर टाइट बन आलिया के लुक को सिंपल और ऐलिगेंट लुक दे रहा था जिसमें वो काफी क्यूट दिखाई दे रहीं थीं।
4 of 7
कैटरीना कैफ
वहीं कैटरीना के ड्रेसिंग सेन्स पर गौरफरमाएं तो वो बिना मेकअप नजर आईं, और वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। कैटरीना सिंपल गाउन के साथ ब्लैक लॉन्ग श्रग पहने हुए थीं। उस पर टाइट पॉनी और स्नीकर का कॉम्बिनेशन उन पर काफी सूट कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
शाहिद हमेशा की तरह कूल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जींस और ब्लू जैकेट पहना हुआ था जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। वहीं मीरा मिलिट्री शार्ट जैकेट के साथ ब्लैक जींस में दिखाई दीं जिसमें वो हमेशा की तरह ऐलिगेंट दिखाई दे रहीं थीं।
विज्ञापन
6 of 7
सैफ अली खान, सारा, इब्राहिम
सैफ अली खान, सारा औऱ इब्राहिम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। सारा ने ब्लैक टीशर्ट के ऊपर पिंक शर्ट पहनी हुई थी। उस पर ब्लू जींस और ब्लैक बैली का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा था जबकि इब्राहिम हुडी मिलिट्री जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर में कूल लुक में दिखाई दिए। वहीं पापा सैफ हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लू कोट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी उस पर व्हाइट टीशर्ट का कॉम्बिनेशन उन पर काफी सूट कर रहा था।
अपने ‘जग्गा जासूस’ यानि कि रणबीर कपूर भी खास अंदाज में नजर आए। रणबीर ने ब्लू कुर्ते के साथ जींस को टीपअप किया था। साथ ही सिर पर टोपी के साथ ‘जग्गा’ चश्मा उन्हें कूल लुक दे रहा था।