फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol Fitness: 65 की उम्र में भी फिट दिखते हैं सनी देओल, 10 तस्वीरों में देखें गदर के तारा सिंह का लुक

Tue, 13 Jun 2023 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
Sunny Deol's Diet Workout Plan: अभिनेता सनी देओल इन दिनों दो कारणों से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज होने वाली है। सनी देओल को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। वहीं सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को है। शादी की तैयारियां और फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सनी देओल 65 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी सनी देओल काफी फिट दिखते हैं। 32 साल के बेटे करण देओल के सामने सनी देओल जवान और फिट दिखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
फिट रहने के लिए सनी देओल अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं। अच्छी हेल्दी डाइट और व्यायाम के जरिए सनी देओल खुद को फिट रखते हैं। उनकी तस्वीरें देख ये बता पाना मुश्किल है कि सनी देओल 60 की उम्र पार कर चुके हैं। गदर के तारा सिंह गदर 2 में भी उसी स्टाइल में दिखने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज और डाइट प्लान।
विज्ञापन

3 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
सनी देओल की हेल्दी लाइफस्टाइल

सनी देओल हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करते हैं। खुद को मेंटेन रखने के लिए सनी देओल रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं।

4 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
समय पर नाश्ता करते हैं। दोपहर और रात का भोजन भी तय समय पर ही करते हैं। सनी देओल संतुलित आहार लेते हैं और हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
वर्कआउट प्लान

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का 65 साल की उम्र में भी चार्म बरकरार है। जिसके लिए सनी देओल नियमित वर्कआउट करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
सनी हर रोज घंटों योगासन का अभ्यास करते हैं। वहीं कई एक्सरसाइज भी करते हैं। हालांकि सनी को पीठ की समस्या है, इस कारण वह वेट लिफ्टिंग नहीं कर पाते हैं
विज्ञापन

7 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
 डाइट प्लान

अभिनेता सनी देओल सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं। साथ ही सलाद और जूस लेते हैं। दोपहर के खाने में चिकन और पास्ता खाना पसंद करते हैं। ताजे फलों का सेवन करते हैं।

8 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
पंजाबी होने के कारण उनके खाने में पंजाबी व्यंजन शामिल होते हैं। डिनर में वह मिस्सी रोटी के साथ घर का बना मक्खन खाते हैं। हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल को गोभी आलू की सब्जी बेहद पसंद है। सनी को मेथी के पराठे भी पसंद है।

9 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
दूध दही का सेवन
 
सनी देओल को दूध-दही का सेवन करना भी पसंद है। वह घर के बने मक्खन का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Sunny Deol - फोटो : instagram
कॉफी पीना है पसंद

इसके अलावा सनी को कॉफी पीना काफी पसंद है। वह दिन में कई बार कॉफी पीते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सनी रोजाना 4 से 10 कप कॉफी का सेवन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें