फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Detox Tips: दीपोत्सव में खूब खाई है मिठाई और पकवान तो अब ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स

Sun, 03 Nov 2024 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों के दौरान अक्सर लोग तला-भुना और ज्यादा मीठा खा लेते हैं। ऐसे में त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : Adobe stock
Body Detox Tips: जैसे ही दिवाली का त्यौहार आता है, बाजारों से लेकर घरों तक में तमाम तरह के पकवान बने लगते हैं। मिठाई से लेकर नमकीन तक घरों में बनाई जाती है। चाहे बड़े हो या बच्चे हर कोई त्योहार में जमकर खाने-पीने का आनंद उठाता हैं। अब जब भाई दूज के त्योहार के साथ दीपोत्सव का समापन होने जा रहा है तो आपको अपनी सेहत का दोबारा से ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दरअसल, त्योहारों में बनने वाले पकवानों में कई तरह के तेल रिफाइंड और मसाले का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से सेहत पर काफी खराब असर पड़ता है। ऐसे में त्योहारों के बाद अब बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जो आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : Freepik.com
पर्याप्त पानी पिएं

दीवाली पर पेटभर के पकवान खाने के बाद आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू के साथ गर्म पानी पीने से लिवर साफ होता है।
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : Freepik
ग्रीन टी का सेवन करें

 ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है और वजन कम करने में मदद कर सकती है।

4 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : istock
अब खाएं ताजे फल

खूब पकवान खाने के बाद अब बारी है फल खाने की। ऐसे में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें। इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : Freepik.com
हर्बल ड्रिंक्स और डिटॉक्स वाटर पिएं

इसे तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए आप अदरक, हल्दी, पुदीना और तुलसी का पानी बनाकर पी सकते हैं। घर पर बनाए गए डिटॉक्स वाटर जैसे खीरे और नींबू के स्लाइस वाले पानी का सेवन करना फायदेमंद है। ये शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
योग या एक्सरसाइज करें

नियमित योग और एक्सरसाइज करने से पसीना आता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ-साथ योग और ध्यान जैसे अभ्यासों से तनाव कम होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स - फोटो : istock
अच्छी नींद लें

अक्सर त्योहारों के समय में कोई अच्छे से सो नहीं पाता। जबकि शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। ऐसे में अब अच्छी नींद से आपके शरीर की मेटाबॉलिज्म बढ़ती है और विषैले तत्वों को निकालने की प्रक्रिया में तेजी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें