फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

Thu, 31 Oct 2019 10:59 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्र भारत के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का 31 अक्टूबर को 144वीं जयंती है। देश की आजादी में सरदार पटेल ने खास योगदान दिया था। आजादी से पहले हमारा देश छोटे-छोटे 562 देशी रियासतों में बंटा था। वे सरदार पटेल ही थे जो इन छोटे रियासतों का विलय करवा भारत को एकता के सुत्र में पिरोया था। इस काम को करना कोई आसान काम नहीं था। सरदार पटेल को इस काम को करने में काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने एक के बाद एक रियासत को एक साथ लाने के लिए अपनी सारी बुद्धि और अनुभव का इस्तेमाल किया। भारत को एक राष्ट्र बनाने में वल्लभ भाई पटेल की खास भूमिका है। प्रतिभा के धनी सरदार पटेल के विचार आज भी लाखों युवाओं को प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

4 of 11
अनमोल विचार - फोटो : सोशल मीडिया
मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए, क्रोध नहीं करना चाहिए। लोहा भले ही गर्म हो जाए, हथौड़े को तो ठंडा ही रहना चाहिए अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा। कोई भी राज्य प्रजा पर कितना ही गर्म क्यों न हो जाये, अंत में तो उसे ठंडा होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आंखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिये।
विज्ञापन

7 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाये रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।

8 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

9 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।

10 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पात के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।
विज्ञापन

11 of 11
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गयी है। मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे। जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैर-भाव से नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें