फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'वांटेड गर्ल' के बचपन की ये 7 अनदेखी तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे आप

Tue, 10 Apr 2018 01:55 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ayesha Takia
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल आयशा टाकिया का जन्म 14 अप्रैल 1986 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। आयशा के पिता महाराष्ट्रियन हैं और उनकी मां फरिदा हाफ ब्रिटिश हैं। आयशा फिल्मों से पहले टीवी में 'I am a Complan Boy! I am a Complan Girl' वाले विज्ञापन में भी नजर आईं थी। आइए आज उनके बचपन की ऐसी ही कुछ खास अनदेखी तस्वीरों पर नजर डालते हैं। यकीनन इन फोटोज को देखकर आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Ayesha Takia
साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाये' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस वीडियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद आयशा ने एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में काम किया जिसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Ayesha Takia
आयशा ने 2004 में फिल्म टार्जन ‘द वंडर कार’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि यह और बात है इससे पहले आयशा ने फिल्म 'सोचा ना था' में काम किया था, लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म 'टार्जन' रिलीज हो गई। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट फिल्म बनी। फिल्म के लिए आयशा को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 
 

4 of 7
Ayesha Takia
प्रभु देवा की फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के बाद आयशा काफी मशहूर हो गईं और बॉलीवुड में खास सफलता भी मिली।
विज्ञापन

5 of 7
Ayesha Takia
साल 2000 से अब तक तक आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की माने तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को नहीं माना। 
विज्ञापन

6 of 7
Ayesha Takia
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली। आयशा का एक बेटा भी है जिसका नाम मिकैल आजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ayesha Takia
आयशा टाकिया को उस वक्त काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उनके ससुर ने रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया था। जिसके बाद आयशा के लिए काफी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। इस बात के लिए आयशा ने ट्विटर पर अपना रोष प्रकट करते हुए लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ीं। अगर यह सच है तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें