फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj Photo Poses: भाई दूज की तस्वीरों में जान डाल सकते हैं आप, अपनाएं ये ट्रेडी पोज आइडिया

Thu, 23 Oct 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2025 Photo Ideas :  यहां आपको भाई दूज की फोटोज के लिए कुछ प्यारे -प्यारे पोज के आइडिया दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी तस्वीरों में जान डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज पर ऐसे क्लिक कराएं फोटो - फोटो : Adobe stock
Bhai Dooj 2025 Photo Ideas : भाई दूज के मौके पर सिर्फ बहन पूजा नहीं करती और न ही सिर्फ भाई के माथे पर तिलक करके ये पर्व निभाती है। बल्कि अब इस पर्व को किसी उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। जहां भाई और बहन दोनों अच्छे से तैयार होकर धूमधाम से ये फेस्टिवल मनाते हैं और हर एक पल की याद को संजोने के लिए फोटोज क्लिक करते हैं। डिजिटल  युग है तो जाहिर है कि त्योहार पर क्लिक हुई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी किया जाता है। 

ऐसे में भाई दूज की तस्वीरें ऐसी हों कि जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएं तो मिनटों में कई लाइक्स आ जाएं। हर कोई आपकी तस्वीर देख इम्प्रेस हो जाए, साथ ही आप भाई बहन की बाॅन्डिंग की तारीख करे। इसके लिए जरूरी है कुछ सही और इंस्टा फ्रेंडली पोज। यहां आपको भाई दूज की फोटोज के लिए कुछ प्यारे -प्यारे पोज के आइडिया दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी तस्वीरों में जान डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Raksha Bandhan Outfit Idea - फोटो : instagram
भाई बहन की बात हो तो बाॅलीवुड सेलेब्स से इंस्पीरेशन ली जा सकती है, जो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए बाॅन्डिंग दिखाते हैं। अभिनेत्री सारा अली खान भाई इब्राहिम अली खान के साथ अक्सर फोटो शेयर करती हैं। भाई संग उनकी तस्वीरों से उनके बीच के प्रेम और मजबूत रिश्ते का पता चलता है। ऐसा ही पोज आप भी अपनी तस्वीरों के लिए अपना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Raksha Bandhan Outfit Idea - फोटो : instagram
सिर्फ सारा और इब्राहिम ही नहीं, उनके पिता सैफ अली का भी अपनी बहनों संग जबर्दस्त कनेक्शन है। सैफ और  सोहा अली खान की तरह आप मेच्योरिटी और लविंग वाइब वाले पोज दे सकते हैं।

4 of 6
Raksha Bandhan Outfit Idea - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के कितना क्लोज हैं, ये वह कई मौके पर जाहिर कर चुके हैं। इस तस्वीर में भी वह सिर्फ भाई बहन ही नहीं, एक दूसरे के पिलर और सबसे बड़े सपोर्टर की तरह दिख रहे हैं। ऐसा पोज सिंपल लेकिन आपके बीच की स्पेशल बाॅन्डिंग दिखता है।
विज्ञापन

5 of 6
Raksha bandhan - फोटो : iStock
भाई का मुंह मीठा कराते हुए इस तरह का पोज दे सकते हैं। ये मजेदार होने के साथ ही आपकी मजबूत बाॅन्डिंग भी दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raksha bandhan - फोटो : iStock
जब भाई तोहफा दे तो इस पल को जरूर कैमरा में कैप्चर कर लें। हालांकि गिफ्ट देते पोज को कुछ इस तरह से क्लिक कराएं कि वह रियल लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें