बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान के लुक में आज भी ज्यादा फर्क महसूस नहीं होता क्योंकि वे लगातार फिल्मों या सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं। लेकिन वे अभिनेत्रियां जिन्होंने पर्दे से दूरी बना ली, अचानक इन दिनों एक-एक करके जब उनकी लेटेस्ट तस्वीर लोगों के बीच आ रही है, तो उन्हें शॉक लग रहा है।
मुमताज
पिछले साल बॉलीवुड की एक्ट्रेस मुमताज अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब लंदन में उन्हें देखा गया। हालांकि, इतने सालों में उनका रूप इस हद तक बदल चुका है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।