फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salty Water Of Benifits: पानी में डालें एक चुटकी नमक, फिर देंखे ये जबरदस्त फायदे

Thu, 20 Mar 2025 10:29 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Salt Water: चुटकी भर नमक मिलाकर पानी पीने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। नमक का पानी शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है जिसके कारण शरीर में एनर्जी भरी रहती है। साथ ही साथ यह शरीर को डिटॉक्स कर हाइड्रेशन भी बनाए रखता है। हालांकि नमक को पानी में  संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमक का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
नमक का पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik
Benefits Of Drinking Salt Water: क्या आपको पता है कि पानी के साथ थोड़ा सा नमक आपके लिए कितना फायदेमंद है? पर्याप्त पानी पीना हमारे लिए अमृत समान है। शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरुरी होता है जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर इसमे एक चुटकी नमक मिलाकर पिया जाए, तो यह कई बीमारियों में किस तरह काम करता है।
विज्ञापन

2 of 5
चुटकी भर नमक का पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik
शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक

जब हम सिर्फ सादा पानी पीते हैं, तो कभी-कभी शरीर को सही मात्रा में मिनरल्स नहीं मिल पाते। अगर इसमे हल्का नमक मिलाकर पी लिया जाए तो ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। नमक में मौजूद सोडियम शरीर की हाइड्रेशन प्रोसेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक मैग्नेट की तरह काम करते हुए, सोडियम पानी को सेल्स में खींचता है, जो हाइड्रेशन बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कारक है।
 

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन चीजों को खाना हो सकता है फायदेमंद, आज से ही करें शुरुआत

विज्ञापन

3 of 5
चुटकी भर नमक का पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद

नमक का पानी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। नमक वाला पानी पीने से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं बच सकते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। इसे पीने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।

4 of 5
चुटकी भर नमक का पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik
डाइजेस्टिव सिस्टव मजबूत बनाने में सहायक

नमक वाला पानी पीने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टव मजबूत रहता है जिससे भोजन भी जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है। नमक वाला पानी पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुटकी भर नमक का पानी पीने के फायदे - फोटो : freepik
हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

नमक का पानी हड्डियों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करने के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से स्वस्थ मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें क्षारीय प्रभाव मौजूद होता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही साथ ये लिवर और किडनी को भी साफ रखता है।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें