Latest Rangoli Design Ideas: नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की पूजा, भक्ति और खुशियों का प्रतीक है। इन नौ दिनों में लोग अपने घरों को साफ-सुथरा सजाते हैं, मंदिर में पूजा करते हैं और मां दुर्गा के स्वागत के लिए तरह-तरह की सजावट करते हैं। इस मौके पर घर के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली बनाना भी बेहद शुभ और आकर्षक माना जाता है। अगर आप इस नवरात्रि अपने घर को खास लुक देना चाहते हैं, तो खूबसूरत रंगोली डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
आप चाहें तो पारंपरिक कमल, मां दुर्गा के चरण, कलश, दीपक और फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। वहीं, कम समय में रंगोली तैयार करने के लिए आसान ज्यामितीय पैटर्न और रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के लिए कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन और उन्हें बनाने के आसान तरीके, जिनकी मदद से आपका घर त्योहार के रंगों से खिल उठेगा।