Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में हुआ जन्म
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्म गढ़ा गांव, छतरपुर जिला, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के घर में खाने पीने का भी काफी अभाव था। कच्चा मकान होने के कारण बरसात के सीजन में उनके घर की छत टपकती थी।
9 साल की उम्र में मंदिरों में जाने की कर दी थी शुरुआत
धीरेंद्र शास्त्री 9 साल की उम्र में मंदिरों में जाने लगे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दादा जी के साथ रामकथा को कहना सीखा। वहीं बात अगर धीरेंद्र शास्त्री की पढ़ाई लिखाई की करें, तो इसको लेकर इंटरनेट पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गढ़ा गांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री को हासिल किया।