Bada Mangal Rangoli Design: आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के अंतर्गत आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस माह में एक मंगलवार को भगवान श्री राम से हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। तब से बड़ा मंगल मनाया जाने लगा। उत्तर भारत, विशेषकर लखनऊ में बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग हनुमान मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं। जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन होता है। सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।
ऐसे में अगर आप भी प्रभु श्री राम भक्त हनुमान की खास पूजा करना चाहते हैं तो बड़े मंगल पर अपने घर के मंदिर को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं। सजावट की इस पारंपरिक शैली को देख भगवान बजरंगबली प्रसन्न हो सकते हैं। बड़े मंगल पर आसान रंगोली डिजाइन के विकल्प देख सकते हैं।