Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: आखिरकार सदियों के इंतजार के बार प्रभु श्रीराम अयोध्या में अपने महल में निवास करने आ ही गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को सम्पन्न की। अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। आज मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की प्रतिमा को स्थापित किया गया। रामलला की पुरानी मूर्ति काफी छोटी है, जिसका दूर से दर्शन करने में भक्तों को कठिनाई होती। ऐसे में रामलला के बाल स्वरूप की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया गया और गर्भगृह में पुरानी वाली प्रतिमा के साथ ही स्थापित की गई।
इस अद्भुत मौके पर हर भारतीय और रामभक्त गर्व महसूस कर रहा है। रामलला के दर्शन कर हर कोई भावविभोर हो रहा है। इस मौके पर आप भी दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को श्री रामलला की मनमोहक तस्वीरों के साथ भक्तिमय शुभकामना संदेश भेज इन दिन को उत्सव की तरह मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामना भेज सभी को जय सीया राम कहें।