फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: आज है अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, पढ़ें उनके अनमोल विचार

Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अटल बिहारी के ओजस्वी भाषण से ही प्रेरणादायक विचार मिलते हैं जो लोगों को सही मार्ग दिखा सकते हैं। जयंती के मौके पर पढ़िए अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। इस दिन को हर साल भारत में सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति का एक ऐसा नाम हैं, जिन की प्रशंसा विपक्षी दल भी करते हैं।

वह तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। अटल बिहारी एक राजनेता के साथ ही पत्रकार और लेखक भी थे। अपनी लेखनी को उन्होंने राजनीतिक भाषण में शामिल किया। अपने दमदार और ओजस्वी भाषण से वह हर किसी को प्रभावित कर देते थे। कहा जाता है कि जब वह जनसभा में भाषण देने के लिए मंच पर आते थे तो लोग उनकी बातों में पूरी तरह से मग्न हो जाया करते थे। उनके ओजस्वी भाषण से ही प्रेरणादायक विचार मिलते हैं जो लोगों को सही मार्ग दिखा सकते हैं। जयंती के मौके पर पढ़िए अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

3 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।


अटल बिहारी वाजपेयी

4 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
हम अहिंसा में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि
विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो।

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

5 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
अगर परमात्मा भी आ जाए और कहे कि छुआछूत मानो
तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तैयार नहीं हूं
किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता।

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

6 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
मनुष्य जीवन अनमोल निधि है
पुण्य का प्रसाद है।
हम केवल अपने लिए न जिएं
औरों के लिए भी जिएं।
जीवन जीना एक कला है
एक विज्ञान है।
दोनों का समन्वय आवश्यक है।

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवार खड़ी है
उनको ढहाना होगा और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है।

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें