फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं अटल बिहारी वाजपेयी के ये 10 अनमोल विचार, एक बार जरूर पढ़ें

Tue, 25 Dec 2018 01:14 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी इसी साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। वह हमेशा अपने बेबाक भाषण के लिए जाने जाते रहे हैं। राजनीति के अलावा वह साहित्य, कविताओं और फिल्मों में भी खूब रुचि रखते थे। उन्होंने कई मौौकों पर ऐसी बाते कही है जो यादगार बन गई। आइए जानते हैं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 10 मशहूर कोट्स... 
विज्ञापन

2 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
अगर परमात्मा भी आ जाए और कहे कि छुआछूत मानो, तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तैयार नहीं हूं किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता ।
विज्ञापन

3 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
मनुष्य-मनुष्य के संबंध अच्छे रहें, सांप्रदायिक सद्भाव रहे, मजहब का शोषण न किया जाए, जाति के आधार पर लोगों की हीन भावना को उत्तेजित न किया जाए, इसमें कोई मतभेद नहीं है ।

4 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
मैं पाकिस्तान से दोस्ती करने के खिलाफ नहीं हूं । सारा देश पाकिस्तान से संबंधों को सुधारना चाहता है, लेकिन जब तक कश्मीर पर पाकिस्तान का दावा कायम है, तब तक शांति नहीं हो सकती ।
विज्ञापन

5 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं। 
विज्ञापन

6 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
हम अहिंसा में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो ।
विज्ञापन

7 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
मनुष्य जीवन अनमोल निधि है, पुण्य का प्रसाद है । हम केवल अपने लिए न जिएं, औरों के लिए भी जिएं । जीवन जीना एक कला है, एक विज्ञान है । दोनों का समन्वय आवश्यक है ।

8 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवारें खड़ी हैं, उनको ढहाना होगा, और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है ।
विज्ञापन

9 of 9
atal bihari thoughts - फोटो : file photo
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें