फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Fools Day 2019 जानिए किस देश में किस तरीके से मनाया जाता है फूल डे

Sun, 31 Mar 2019 05:31 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ज्यादातर देशों में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है कि अप्रैल फूल डे की शुरुआत कब और कैसे हुई। लेकिन कई देशों में लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बेवकूफ मनाकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इलृसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देश में अप्रैल फूल डे किस तरह मनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
भारत
भारत में अप्रैल फूल का ट्रेंड बाहरी देशों से आया है। यहां भी इसे एक-दूसरे को बेवकूफ बनाकर ही डे को मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने के लिए फेक इंटरव्यू कॉल, खाने का खाली डिब्बे की मदद लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अमेरिका
अमेरिका में अप्रैल फूल डे के दिन रेडियो पर गलत जानकारी व अलग-अलग डरावने चीजों के चरिए लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन लोग दोस्तों, सहकर्मियों व रिश्तेदारों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट करते हैं। 

4 of 6
इटली
इटली में अप्रैल फूल डे को अलग तरीके से मनाने की प्रथा है। यहां पर इस दिन लोग एक-दूसरे के पीछे पेपर फिश चिपकाते हैं। इस दिन बच्चों के साथ-साथ बड़े-बूढ़े भी उत्साहित रहते हैं और एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रीस
ग्रीस में अप्रैल फूल प्रैंक को गुड लक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी के साथ ट्रिक करने वाले हैं तो आपना आने वाला साल बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्काटलैंड
स्काटलैंड में बेवकूफ को गाउक कहा जाता है इसलिए यहां एक अप्रैल को फूल डे नहीं बल्कि हंट और गाउक डे के नाम से जाना जाता है और इसे दो दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें