फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार, सफल होने के लिए करेंगे प्रेरित

Wed, 27 Jul 2022 05:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: 27 जुलाई 2015 को देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से 27 जुलाई को हर साल डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के दिन उन्हें याद किया जाता है। मिसाइल मैन के नाम से दुनियाभर में मशहूर डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। डाॅ. कलाम बचपन में एक पायलट बनना चाहते थे। हालांकि बाद में उन्होंने वैज्ञानिक बनने की ठानी। उनके बदलते सपनों और सफल राह के पीछे ऋषिकेश के स्वामी शिवानंद का अहम योगदान रहा। बाद डाॅ कलाम एक ऐसे वैज्ञानिक बनकर सामने आए, जो पूरी दुनिया में मशहूर हुए। वह जितने ज्ञानी थे, उतने ही विनम्र थे। अपने काम और व्यवहार की बदौलत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए। आइए जानते हैं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की उन बातों के बारे में, जो बदल सकती हैं युवाओं का जीवन।

विज्ञापन

2 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
छोटा लक्ष्य अपराध है, महान लक्ष्य होना चाहिए।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन

3 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

4 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन

5 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
इंतजार करने वालों को केवल उतना मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। 
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें