फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Valentine Week 2025: कब से शुरू हो रहा है एंटी वैलेंटाइन वीक, यहां देखें डेटशीट

Fri, 14 Feb 2025 02:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Anti Valentine Week 2025: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इसके अगले दिन यानी 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 8
Anti Valentine Week - फोटो : Amar Ujala
Anti Valentine Week 2025: वैलेंटाइन सप्ताह प्यार करने वालों का प्रेमोत्सव है लेकिन अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है या प्यार में धोखा मिला है तो वैलेंटाइन डे आपकी तकलीफ को कुरेदने जैसा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए एंटी वैलेंटाइन वीक मौका है, जब वह मून ऑन करने की कोशिश कर सकते हैं या खुद से प्यार करना सीख सकते हैं। अगर इस बार आपका वैलेंटाइन वीक फीका रहा है, तो एंटी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करें और खुद को मजबूत बनाएं!

एंटी वैलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए है जो प्यार में विश्वास खो चुके हैं या ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना चाहते हैं। इस हफ्ते में हर दिन को प्यार के खिलाफ एक खास नाम दिया गया है, जिसे आप अपने अंदाज में मना सकते हैं। यह हफ्ता आपको धोखेबाजों से दूर और नकारात्मक विचारों व लोगों का सामना करने की हिम्मत देता है। नए मौके और खुशहाल जिंदगी के लिए तैयार करता है।

आइए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन सप्ताह कब से शुरू हो रहा है और इस पूरे हफ्ते को किन खास दिनों के साथ सेलिब्रेट किया जा सकता है। यहां देखिए एंटी वैलेंटाइन सप्ताह की पूरी डेटशीट।

कब से शुरू हो रहा एंटी वैलेंटाइन वीक


14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इसके अगले दिन यानी 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
स्लैप डे - फोटो : Pexel
एंटी वैलेंटाइन वीक 2025 की पूरी लिस्ट

15 फरवरी: स्लैप डे (Slap Day) 


एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन स्लैप डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो पार्टनर की झूठी बातों, बेवफाई या गुस्से से तंग आ चुके हैं। अगर आपको अपने एक्स पर गुस्सा है, तो इस दिन उन्हें अपने दिमाग से स्लैप कर दें और मूव ऑन करें। अपने एक्स को थप्पड़ मारने की जरूरत नहीं है,बल्कि उनके लिए अपनी भावनाओं को थप्पड़ मारें।
विज्ञापन

3 of 8
किक डे - फोटो : Adobe Stock
16 फरवरी : किक डे (Kick Day)

स्लैप डे के बाद 16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है। नाम से ही समझ सकते हैं कि इस दिन उन चीजों और यादों को किक करना है जो आपको परेशान कर रही हैं। टॉक्सिक रिलेशनशिप हो या कोई तोहफा जो ब्रेकअप की याद दिलाता हो, उसे लात मारकर अपने जीवन से बाहर निकाल दें।

4 of 8
परफ्यूम डे - फोटो : Adobe stock
17 फरवरी : परफ्यूम डे (Perfume Day)

प्यार की यादों को भूलने का सबसे अच्छा तरीका है खुद को अच्छा महसूस कराना। इस दिन एक बढ़िया परफ्यूम खरीदें, खुद को ग्रूम करें और फ्रेश महसूस करें।  
विज्ञापन

5 of 8
फ्लर्ट डे - फोटो : Istock
18 फरवरी : फ्लर्ट डे (Flirt Day)

ब्रेकअप के बाद अब आप सिंगल हैं तो  थोड़ा फ्लर्ट करने में क्या बुराई है? इस दिन हल्की-फुल्की बातचीत करें, नए दोस्त बनाएं और लाइफ को एंजॉय करें। हेल्दी फ्लर्टिंग आपका मूड बेहतर बनाती है।
विज्ञापन

6 of 8
कन्फेशन डे - फोटो : Adobe stock
19 फरवरी : कन्फेशन डे (Confession Day)

अगर कोई ऐसी बात है जो आपके दिल में चुभ रही है, तो इस दिन उसे बाहर निकाल दें। अपने एक्स, दोस्तों या खुद से ईमानदारी से बात करें और अपने मन का बोझ हल्का करें।  
विज्ञापन

7 of 8
मिसिंग डे - फोटो : istock
20 फरवरी : मिसिंग डे (Missing Day)

यह दिन उन यादों को समर्पित है जो कभी खूबसूरत थीं, लेकिन अब सिर्फ अतीत का हिस्सा हैं। अगर किसी को मिस कर रहे हैं, तो इसे स्वीकार करें, लेकिन अपने आगे बढ़ने की राह में इसे रोड़ा न बनने दें।
विज्ञापन

8 of 8
ब्रेकअप डे - फोटो : Pexel
21 फरवरी: ब्रेकअप डे (Breakup Day)

एंटी वैलेंटाइन सप्ताह के आखिरी दिन यानी 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जाता है। ब्रेकअप डे वो दिन है जब आप पूरी तरह से अपने एक्स से खुद को अलग करने का संकल्प लेते हैं। अगर कोई रिश्ता आपको खुश नहीं रख रहा था, तो अब उसे जाने दें और खुद से प्यार करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें