Anti Valentine Week 2025: वैलेंटाइन सप्ताह प्यार करने वालों का प्रेमोत्सव है लेकिन अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है या प्यार में धोखा मिला है तो वैलेंटाइन डे आपकी तकलीफ को कुरेदने जैसा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए एंटी वैलेंटाइन वीक मौका है, जब वह मून ऑन करने की कोशिश कर सकते हैं या खुद से प्यार करना सीख सकते हैं। अगर इस बार आपका वैलेंटाइन वीक फीका रहा है, तो एंटी वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करें और खुद को मजबूत बनाएं!
एंटी वैलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए है जो प्यार में विश्वास खो चुके हैं या ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना चाहते हैं। इस हफ्ते में हर दिन को प्यार के खिलाफ एक खास नाम दिया गया है, जिसे आप अपने अंदाज में मना सकते हैं। यह हफ्ता आपको धोखेबाजों से दूर और नकारात्मक विचारों व लोगों का सामना करने की हिम्मत देता है। नए मौके और खुशहाल जिंदगी के लिए तैयार करता है।
आइए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन सप्ताह कब से शुरू हो रहा है और इस पूरे हफ्ते को किन खास दिनों के साथ सेलिब्रेट किया जा सकता है। यहां देखिए एंटी वैलेंटाइन सप्ताह की पूरी डेटशीट।
कब से शुरू हो रहा एंटी वैलेंटाइन वीक
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इसके अगले दिन यानी 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है।