फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कब है अनंत चतुर्दशी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए क्या-क्या चाहिए?

Sun, 20 Sep 2026 02:28 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anant Chaturdashi Puja Samagri List: अनंत चतुदर्शी की पूजा के मौके पर किसी प्रकार की परेशानी न हो, उसके लिए आप आज ही पूजा सामग्री की लिस्ट बना लें। 
विज्ञापन
1 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
Anant Chaturdashi Puja Samagri List: अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित है और इसे भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को मनाया जाता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ेगा। इसी दिन 10 दिन से चल रहे गणेश उत्सव का समापन भी होगा। 

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और अनंत सूत्र बांधने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इस दिन व्रत और पूजा करने का सोच रहे हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि आखिरी समय पर भागदौड़ न करनी पड़े। पूजा में कोई सामग्री कम न रह जाए, इसलिए आज ही पूरी लिस्ट बना लेना सबसे समझदारी का काम होगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
पूजा के लिए मुख्य सामग्री

भगवान विष्णु की मूर्ति / चित्र: अनंत चतुर्दशी पर विष्णु जी के अनंत रूप की पूजा होती है। अगर मूर्ति न हो तो शेषनाग पर लेटे विष्णु जी का चित्र ले सकते हैं।

अनंत सूत्र - सबसे जरूरी: ये 14 गांठ वाला धागा होता है। इसे रेशम या सूत का बनाते हैं और कुमकुम, केसर, हल्दी से रंगते हैं। 14 गांठ 14 लोकों का प्रतीक हैं। पुरुष दाहिने हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधती हैं। बाजार में बना बनाया भी मिलता है, लेकिन घर पर हल्दी-कुमकुम से रंगना ज्यादा शुभ है।

चौकी और पीला/लाल कपड़ा: विष्णु जी को पीला रंग बहुत प्रिय है। चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर ही पूजा करें।

गंगाजल: पूजा स्थल और सामग्री को पवित्र करने के लिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
अभिषेक और श्रृंगार सामग्री

कुमकुम, रोली, चंदन, हल्दी, अबीर, गुलाल: भगवान का तिलक और श्रृंगार करने के लिए। विष्णु जी को चंदन का तिलक विशेष प्रिय है।

अक्षत: टूटे हुए नहीं, साबुत चावल लें और उन्हें हल्दी से पीला कर लें। अक्षत के बिना पूजा अधूरी है।

जनेऊ और इत्र: विष्णु जी को नया जनेऊ अर्पित किया जाता है और इत्र से सुगंधित किया जाता है।

 

4 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
फूल और माला

तुलसी दल: विष्णु पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती। कम से कम 14 तुलसी के पत्ते जरूर रखें। ध्यान रहे तुलसी दल को एकादशी पर न तोड़ें, एक दिन पहले तोड़ लें।

पीले फूल और कमल: विष्णु जी को पीले फूल जैसे गेंदा और कमल अति प्रिय हैं। गेंदे की माला से श्रृंगार करें।

 
विज्ञापन

5 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
दीप-धूप सामग्री

घी का दीपक और तेल का दीपक: एक घी का दीपक विष्णु जी के लिए और एक तेल का दीपक सभी देवताओं के लिए। 

धूप, अगरबत्ती, कपूर: वातावरण को शुद्ध करने के लिए। अनंत चतुर्दशी पर धूप-दीप से ही अनंत भगवान का आह्वान होता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
भोग और प्रसाद

पंचामृत: दूध, दही, घी, शहद, शक्कर मिलाकर बनाएं। इससे विष्णु जी का अभिषेक होता है।

पंचमेवा, फल, मिठाई: काजू, बादाम, किशमिश, मखाना, छुआरा। भोग में तुलसी पत्ता डालना अनिवार्य है, वरना भोग स्वीकार नहीं होता।

पान, सुपारी, लौंग-इलायची: पूजा के अंत में मुखशुद्धि के लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनंत चतुर्दशी पूजा में ये सामान है सबसे जरूरी - फोटो : AI
अन्य सामग्री

कलश, नारियल, आम के पत्ते: कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल रखें। यह मंगल का प्रतीक है।

व्रत कथा की किताब: पूजा के बाद अनंत चतुर्दशी की कथा सुनना जरूरी है। कथा सुने बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें