Anant Chaturdashi 2022: इस साल अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर 2022 को है। इस दिन गणपति विसर्जन होता है। साथ ही भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। भगवान विष्णु के भक्त आज के दिन व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु सौरमंडल के गृह गुरु का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में जो लोग अनंत चतुर्दशी की पूजा करते हैं, उनके गुरु ग्रह को शांत किया जा सकता है। विष्णु पुराण के मुताबिक, इस दिन अनंत सूत्र बांधने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। जब जब धरती पर पाप और अधर्म बढ़ा, श्रीहरि ने पृथ्वी पर अवतार लिया और दुष्टों का नाश किया। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण विष्णु भगवान के ही प्रसिद्ध अवतारों में से एक हैं। इस अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु से जुड़े रोचक तत्वों के बारे में जानें, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन बदल सकता है।