अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो 'केबीसी 10' को अपना पहला करोड़पति आखिरकार मिल ही गया। बता दें, इस बार यह कीर्तिमान रचने वाला कोई पुरुष नहीं बल्कि एक आसामी महिला बिनीता जैन हैं। बात अगर बिनीता के जीवन की करें तो उनकी पर्सनल लाइफ बेहद संघर्षपूर्ण रही है।शो में हिस्सा लेने आईं बिनीता ने जैसे ही अपनी कहानी सुनाई वहां बैठे दर्शक काफी भावुक हो गए। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं बिनीता जैन और क्यों इनकी लाइफ कर देती हैं लोगों को भावुक।