Ambedkar Anmol Vichar: हर साल 14 अप्रैल को बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। बाबा साहब की जयंती सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को समझने का दिन है। इस दिन हम डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हैं, जिन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से भारत को एक नई दिशा दी।
बाबा साहब का जीवन संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और हर व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे।
आज के दौर में जब समाज तेजी से बदल रहा है, बाबा साहब के विचार हमें सही रास्ता दिखाते हैं। उनके शब्द न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करते हैं।
आइए इस आंबेडकर जयंती पर उनके कुछ अनमोल विचारों को पढ़ें और अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करें।