DIY Decoration Idea: हल्दी और मेहंदी की रस्में शादी की सबसे खास और मस्तीभरी रस्मों में से एक होती हैं। ये रस्में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लिए शुभ मानी जाती हैं, बल्कि परिवार और दोस्तों को भी एक साथ एन्जॉय करने का मौका देती हैं। आज के समय में इन रस्मों को और भी ज्यादा खास अंदाज में पूरा किया जाता है। इसके लिए हल्दी के लिए पीले रंग की और मेहंदी के लिए गुलाबी रंग की डेकोरेशन की जाती है।
अगर आप खुद से ये डेकोरेशन करेंगी तो यह न सिर्फ बजट-फ्रेंडली होगा, बल्कि इसमें आपका पर्सनल टच भी जुड़ जाएगा, जिससे शादी का माहौल और भी खास लगेगा। इससे डेकोरेटर के पैसे बचेंगे और आप अपनी पसंद के अनुसार थीम बना सकती हैं। यहां कुछ आसान और खूबसूरत DIY आइडियाज दिए गए हैं: