फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ने से हैं परेशान तो ये 5 आयुर्वेदिक उपाय देंगे तुरंत राहत

Sat, 26 May 2018 04:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लगातार बाल झड़ने से अगर आप तनाव में रहते हैं तो आयुर्वेद में आपको इसका प्रभावी और आसान उपचार मिल सकता है। कई ऐसी हर्बल चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के आधार पर 5 ऐसे आसान उपाय जिनकी मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
भृंगराज
मजबूत और घने बालों के लिए आयुर्वेद में भृंगराज का काफी महत्व माना गया है। भृंगराज तेल न सिर्फ गंजापन दूर करता है बल्कि समय से पहले बालों को सफेद भी नहीं होने देता।
 
विज्ञापन

3 of 6
ब्राह्मी
ब्राह्मी और दही का पैक बनाकर बालों पर लगाने से बाल झड़ना कम हो जाएंगे। ब्राह्मी के तेल से नियमित मसाज करने पर भी बाल घने होते हैं।
 

4 of 6
आंवला
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों का झड़ना कम करके उन्हें बढ़ाने में मदद करते हैं। आंवले को हिना, ब्राह्मी पाउडर व दही में मिलाकर पैक बनाएं और बालों पर लगाएं।
 
विज्ञापन

5 of 6
नीम
नीम के इस्तेमाल से न केवल बाल घने होते हैं बल्कि रूसी व जूएं जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। नीम का पाउडर तैयार कर लें। इसे दही या नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ तक मसाज करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रीठा
रीठा के इस्तेमाल से बालों को काला और घना बनाए रखने में मदद मिलती है। रीठा पाउडर तेल में मिलाकर सिर की मसाज करने से बाल झड़ना रुक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें