फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: इन 10 तस्वीरों में दिखता है सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की कला का कमाल

Thu, 17 Apr 2025 02:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम अमर उजाला संवाद 2025 में शामिल होने पहुंचे हैं। ऐसे में हम आपको उनकी कला की दस खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
इन 10 तस्वीरों में दिखता है सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की कला का कमाल - फोटो : अमर उजाला
Samwad 2025: साल 2025 का पहला अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान आज आयोजित हो रहा है। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का आज पहला दिन है। कार्यक्रम के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उनके साथ-साथ इस कार्यक्रम में कला, मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति सहित सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल हो रही हैं।

इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक भी हिस्सा लेने पहुंचे। उड़ीसा में 15 अप्रैल 1977 को जन्मे सुदर्शन पटनायक अपनी कलाकारी और हुनर के दम पर रेत पर जान डालने का काम करते हैं। अपनी इस कला के दम पर उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी तमाम पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसी के चलते यहां हम आपको उनकी कला की दस खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी को बधाई - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
1. पीएम मोदी को बधाई

जब पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए गए थे, तो सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उनकी तस्वीर बनाते हुए उन्हें बधाई दी थी। उनकी इस कला की तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 11
वर्ल्ड कैंसर डे - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
2. वर्ल्ड कैंसर डे

वैसे तो समाजसेवी संस्थाएं कैंसर को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाती रहती हैं, लेकिन सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के दम पर भी लोगों को वर्ल्ड कैंसर डे के दिन ऐसे जागरूक किया था। 

4 of 11
यूनाइट टू एंड टीबी - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
3. यूनाइट टू एंड टीबी 

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए देशभर में कई अभियान चलाए जाते हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों को जागरूक करती हैं। इसी के चलते सुदर्शन पटनायक ने भी अपनी कला के जरिये लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन

5 of 11
लता मंगेशकर की जन्मजयंती - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
4. लता मंगेशकर की जन्मजयंती

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्मजयंती के दिन सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने रेत पर स्वर साम्राज्ञी की तस्वीर भी बनाई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
5. डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हराकर डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की थी। ऐसे में सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में उन्हें भी बधाई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 11
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
6. स्वच्छ भारत अभियान

भारत सरकार ने देशभर को साफ रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। सरकार के इस अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए सुदर्शन पटनायक ने ये कलाकृति बनाई थी. 

8 of 11
टीम इंडिया को बधाई - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
7. टीम इंडिया को बधाई

भारत की क्रिकेट टीम ने जब टी 20 वर्ल्ड कप जीता, तो सुदर्शन पटनायक ने टीम को खास अंदाज में बधाई दी। इस कलाकृति को बनाने के लिए उन्होंने 500 बॉल्स का इस्तेमाल किया था। 

9 of 11
आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
8. आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

मुंबई के 26/11 हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए सुदर्शन पटनायक ने लोगों को ये संदेश दिया कि हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी। 

10 of 11
रतन टाटा को नमन - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
9. रतन टाटा को नमन

सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिये देश के रत्न यानी रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि दी। उनकी इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

11 of 11
वर्ल्ड नो टोबैको डे  - फोटो : instagram-sudarsan pattnaik
10. वर्ल्ड नो टोबैको डे 

वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर सुदर्शन पटनायक ने रेत पर ऐसी आकृति उकेरी, जिसमें ये दिखाया गया था, कि तंबाकू के सेवन से शरीर पर कैसा हानिकारक प्रभाव पड़ता है। लोगों ने उनके इस संदेश की काफी सराहना की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें