अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का कार कलेक्शन
अभिनेता अक्षय कुमार स्टंट के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में उन्हें हेलीकॉप्टर, गाड़ियों पर स्टंट करते देखा जाता रहा है। लेकिन उनका खुद का गाड़ियों का कलेक्शन भी शानदार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास कुल 11 लग्जरी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्शे ब्रांड की गाड़ियां शामिल हैं। उनकी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। अक्षय के पास बड़े और महंगे ब्रांड की बाइक का कलेक्शन भी है।