फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के लिए उपयोग में आने वाली इस सामग्री से आने लगेगी अच्छी नींद और भी हैं फायदे

Sat, 30 Jan 2021 03:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खराब जीवाणुओं को कपूर नष्ट करता है - फोटो : Pixabay

कपूर का इस्तेमाल अक्सर आरती में किया जाता है लेकिन कपूर वाकई में एक बहुत ही उपयोगी वस्तु है क्योंकि इसके अपने औषधीय गुण हैं। ऊनी कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए भी उनमें कपूर रखा जाता है। दिमाग और शरीर के लिए भी कपूर को बहुत अच्छा माना जाता है। हमारे बड़े- बुजुर्ग कपूर का पुराने समय से उपयोग इसलिए भी करते हैं क्योंकि माना जाता है कि इससे नकारात्मकता खत्म होती है साथ ही खराब जीवाणुओं को भी कपूर नष्ट करता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कपूर के उपयोग से किन समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
छोटे-छोटे दाने भी होने लगते हैं - फोटो : social media

खुजली से छुटकारा
कई बार हमें कुछ काट लेता है तो त्वचा लाल पड़ जाती है या लंबे समय तक खुजली रहती है तो हम परेशान होते हैं। कई बार इस कारण छोटे-छोटे दाने भी होने लगते हैं, जो कि त्वचा को और तकलीफ पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रभावित जगह पर कपूर के तेल के साथ पानी मिलाकर लगाऐं। कम समय में ही त्वचा सामान्य हो जाएगी। 

विज्ञापन

3 of 5
कपूर एक शानदार उपाय हो सकता है - फोटो : Pixabay

जुकाम का उपचार
जुकाम के शुरुआती लक्षणों में नाक बंद होना बहुत सामान्य बात है। बंद नाक बहुत परेशान करती है। सांस लेने में ही समस्या होने लगती है। इसके लिए कपूर एक शानदार उपाय हो सकता है। एक कटोरी में पानी गर्म कीजिए और इसमें कपूर का एक टुकड़ा मिलाइए। सिर को कटोरे के ऊपर रखकर कपूर की भाप लीजिए। भाप को नाक के माध्यम से अंदर जाने दीजिए। 

4 of 5
सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

बालों का विकास
कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाल नहीं बढ़ते हैं या बालों का विकास अचानक ही रूक जाता है। ऐसी स्थिति में कपूर का तेल आपके लिए लाभदायक हो सकता है लेकिन इसके उपयोग का भी अपना एक तरीका है। बालों में लगाने वाले सामान्य तेल के साथ कपूर का तेल मिलाइए और फिर उसे बालों पर लगाइए। ऐसा करने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका दिमाग भी शांत रहेगा - फोटो : pixa
अच्छी नींद के लिए
नींद न आने की समस्या आजकल बहुत सारे लोगों को रहती है। दिनभर कंप्यूटर पर काम करने और मोबाइल पर काम करने के कारण लोगों को अच्छी नींद नहीं आती है, साथ ही कई लोगों का दिमाग भी शांत नहीं रहता है। इसके लिए आप अपने तकिए पर कुछ बूंद कपूर के तेल की डालें और आराम करें। ऐसा करने से आपको गहरी और पक्की नींद तो आएगी ही, साथ ही आपका दिमाग भी शांत रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें