फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack Victim: पीड़ित को होने वाले नुकसान से इस तरह काफी हद तक बचा सकते हैं

Wed, 11 Dec 2019 05:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' #ChhapaakTrailer का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत निर्भया मामले से होती हैं जहां रिपोर्टर यह कहते हुए दिख रही है कि मालती की कहानी लोगों तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है।  छपाक ट्रेलर में मालती का पूरा संघर्ष दिखाया गया है जो कि तेजाब हमले की शिकार हर लड़की को करना पड़ता है। छपाक ट्रेलर के आखिर में मालती बनीं दीपिका कहती हैं- उन्होंने मेरी सूरत बदली है मेरा मन नहीं। दीपिका का ये डायलॉग रोंगटे खड़े कर देता है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी के दर्द और संघर्ष को करीब से दिखाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Chhapaak - फोटो : Twitter
फिल्म छपाक, दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है।एसिड सर्वाइवर फाउंडेशन इंडिया के मुताबिक हमारे देश में हर साल लगभग 100 से 500 एसिड अटैक होते हैं। अगर आपके आस पड़ोस में या आपके साथ एसिड अटैक से संबंधित मामला सामने आता है तो पीड़ित की तत्काल सहायता करें ताकि एसिड अटैक से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा जा सके। आइए जानते हैं कि एसिड अटैक से कैसे बच सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Chhapaak - फोटो : Twitter
एसिड अटैक पीड़ित की मदद करने के लिए तत्काल उसके घाव को बहते पानी के नीचे कर दें। घाव को ठंडा करने के लिए गीला कपड़ा न इस्तेमाल करें। जितनी जल्दी हो सके घाव पर पानी डालें। एसिड पानी में घुलनशील होता है। 

4 of 6
एसिड अटैक - फोटो : social media
एसिड अटैक की वजह से जले हुए बॉडी पार्ट को तब तक ठंडे पानी के नीचे रखें जब तक कि जलन कम होती न महसूस होने लगे। इसमें 45 मिनट भी लग सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
अगर एसिड अटैक पीड़ित ने जख्म की जगह पर कोई ज्वेलरी या कपड़ा पहना है तो उसे उतार दें या पीड़ित को उतारने को कहें। अगर हो सके तो एकदम साफ पट्टी के कपड़े को घाव के आसपास एकदम ढीला करके बांधें। इससे जख्म में इन्फेक्शन की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Acid Attack Survivors - फोटो : amar ujala mumbai
अगर आप किसी व्यक्ति को एसिड अटैक का शिकार होते हुए देखते हैं तो भूलकर भी एसिड को अपने हाथ से साफ करने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका हाथ भी जल सकता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति पर पाउडर जैसे पदार्थ से एसिड हमला किया गया है तो इसे कपड़े के जरिए हलके हाथ से पोंछ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें