फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavir Jayanti Wishes 2026: 'सत्य ही जीवन का आधार है', ये खास संदेश भेजकर दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Tue, 31 Mar 2026 10:05 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

mahavir jayanti wishes in hindi: आज भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। शुभकामनाएं साझा करें और इस पावन पर्व की खुशियों को हर दिल तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
1 of 6
महावीर जयंती की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
 Mahavir jayanti ki shubhkamnaen: महावीर जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। यह पावन दिन भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया। महावीर जयंती क्या है यह जानना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है उनके बताए मार्ग पर चलना। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देकर प्रेम और शांति का संदेश फैलाते हैं।

आज के डिजिटल युग में कोट्स, संदेशों और तस्वीरों के माध्यम से शुभकामनाएं भेजना एक सुंदर परंपरा बन चुकी है। प्रेरणादायक विचार और आकर्षक इमेजेस न केवल आपके संदेश को खास बनाते हैं, बल्कि सामने वाले के दिल को भी छू जाते हैं। आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

आइए, इस महावीर जयंती पर हम सब मिलकर प्रेम, अहिंसा और सद्भावना का संदेश फैलाएं और भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। शुभकामनाएं साझा करें और इस पावन पर्व की खुशियों को हर दिल तक पहुंचाएं।


 
विज्ञापन

2 of 6
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------------------

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।


महावीर जयंती की शुभकामनाएं


----------------------------
विज्ञापन

3 of 6
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------------------

सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार
यही है भगवान
महावीर का सार।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं


---------------------------

4 of 6
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------------------------

जंग एक भी लड़ा नहीं फिर जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

--------------------------------
विज्ञापन

5 of 6
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------------------

क्रोध को शांति से जीतें, 
दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और 
असत्य को सत्य से जीतें।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

-----------------------------


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
----------------------------

महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें