फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में है इन 9 बॉलीवुड स्टार्स की अपार संपत्ति, एक ने खरीद रखा है बर्फीला पहाड़

Mon, 21 May 2018 06:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Bollywood
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जो साधारण परिवार से आने के बाद इतना ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हैं जिसे पाने के लिए लोगों की पूरी जिंदगी भी कम पड़ जाती है। ऐेसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 9 स्टार्स की संपत्ति की जो देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

2 of 10
Bollywood
बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस और हॉलीवुड में भी पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा मॉन्ट्रियल में एक शानदार घर की मालकिन हैं। प्रियंका का यह घर पूल पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन

सलमान खान

3 of 10
Bollywood
बॉलीवुड के दबंग खान को दुबई से बेहद प्यार है, इसलिए उन्होंने डाउनटाउन इलाके में पूरा का पूरा अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। 

सैफ अली खान

4 of 10
saif ali khan
सैफ अली खान पहले से ही शाही खानदान से ताल्लुकात रखते हैं ऐसे में उन्होंने स्विट्जरलैंड के स्ताद में भी एक आलीशान घर खरीदा हुआ है।
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी

5 of 10
shilpa shetty home
शिल्पा के पति राज कुंद्रा लंदन के जाने माने बिजनेमैन हैं। इसी के चलते शिल्पा के पास लंदन और कनाडा में चार आलीशान बंगले हैं। इतना ही नहीं राज ने शिल्पा को गिफ्ट में बुर्ज खलीफा में भी एक बंगला दिया हुआ है। वहीं, इंग्लैंड के वेब्रिज में भी एक शानदार घर है जो किसी महल से कम नहीं है।
विज्ञापन

अभिषेक और ऐश्वर्या

6 of 10
Bollywood
ऐश और अभिषेक ने जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक शाही बंगला खरीदा हुआ है। यह बंगला तकरीबन 56 सौ स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन

अक्षय कुमार

7 of 10
Bollywood
बॉलीवुड के अक्षय कुमार साल में तकरीबन दो से तीन फिल्में लेकर आते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। ऐसे में बात करें उनकी विदेशों में प्रॉपर्टी की तो उनके पास मॉरीशस और कनाडा में खूबसूरत मकान हैं। इतना ही नहीं अक्षय ने टोरंटो में पूरी पहाड़ी खरीद रखी है।

अमिताभ बच्चन

8 of 10
Bollywood
सदी के महानायक और बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के पहले से ही मुंबई में पांच आलीशान बंगले हैं। इसके बावजूद बात करें विदेश में संपत्ति की तो उनके पास फैशन सिटी पेेरिस में एक घर जो उन्हें उनकी पत्नी जया बच्चन ने गिफ्ट किया है। 

शाहरुख खान

9 of 10
Bollywood
इस कड़ी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का भी नाम आता है। किंग खान के पास दुबई के जुमेराह में एक आलीशान घर है जो 140000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 
विज्ञापन

जॉन अब्राह्म

10 of 10
Bollywood
आखिर में बात करेंगे एक्टर जॉन अब्राहम की। भले ही वह फिल्मों में ज्यादा हिट ना हो लेकिन उनका बहुत बड़ा बिजनेस है और इसी बिजनेस के चलते उनके पास अमेरिका के लॉस एंजिलेस के पॉश इलाके बेल पेयर में एक आलीशान बंगला है जहां उनके पड़ोसी हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर एनिस्टन और एंजिला जॉली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें