goa holi
गोवा के स्थानीय लोग होली को कोंकणी में शिमगो या शिमगोत्सव कहते हैं। वो इस मौके पर वसंत का स्वागत करने के लिए रंग खेलते हैं। इसके बाद खाने में तीखी मुर्ग या मटन की करी खाते हैं जिसे शगोटी कहा जाता है। मिठाई भी खाई जाती है। इस कार्यक्रम में नाटक और संगीत होता है, जिनका विषय साहित्यिक, सांस्कृतिक और पौराणिक होता है। गोवा में शिमगोत्सव की सबसे खास बात यह है कि पंजिम का विशालकाय जलूस, जो होली पर निकाला जाता है।