फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दरिद्रता और कलह से चाहते हैं बचना तो भूलकर भी न करें इन वस्तुओं का दान

Sat, 05 Jan 2019 10:50 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हिंदू धर्म में दान का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है।ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति जितना दान करता है उसे उतना ही पुण्य प्राप्त होता है।लेकिन कई बार व्यक्ति अनजाने में कुछ ऐसी वस्तुओं का दान कर देता है जिससे उसे अच्छा फल मिलने की जगह अशुभ फल मिलता है। इन वस्तुओं को दान करने से आपके घर में दरिद्रता आती है।आइए जानते हैं आखिर किन वस्तुओं का दान करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : file photo
झाड़ू
हिन्दू मान्यता के अनुसार झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है।अगर आप अपनी झाड़ू किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए देते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आप उसे अपने घर की लक्ष्मी देते हैं।इसकी वजह से लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है और आपके घर में दरिद्रता आने लगती है।
विज्ञापन

3 of 8
तेल
शनिवार के दिन तेल दान करने का अपना एक अलग महत्व होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं लेकिन अगर आप इस्तेमाल किया हुआ तेल दान करते हैं तो इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

4 of 8
कपड़े
कपड़े दान करना अच्छा माना जाता है लेकिन अगर आप पहने हुए कपड़े किसी व्यक्ति को दान करते हैं तो आपको अशुभ फल मिलता है।ऐसा करने से आपके घर में धन की हानि होती है।
विज्ञापन

5 of 8
प्लास्टिक की वस्तुएं
अगर किसी व्यक्ति को प्लास्टिक की चीजें दान करते हैं तो आप अपने घर में दरिद्रता को आमंत्रण दे रहे हैं।प्लास्टिक की वस्तुएं दान देने से घर में अमंगल कार्य होते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
धारदार चीजें
कभी भी किसी व्यक्ति को धारदार वस्तुएं जैसे चाकू आदि का दान नहीं करें। ऐसा करने से आपके घर में कलह का माहौल बन सकता है। इतना ही नहीं ऐसी वस्तुएं दान करने से आपके घर में आपसी संबध भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
स्टील के बर्तन
कभी भी किसी भी व्यक्ति को आप भूलकर भी स्टील के बर्तनों का दान न करें। स्टील के बर्तन दान करने से घर में कलह का माहौल बनता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
नोट : इस लेख में दी गई सभी जानकारियां रिसर्च पर आधारित हैं । इन्हें लेकर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह सत्य और सटीक हैं, इनका अनुसरण करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें