फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों के दर्द में राहत पहुंचाएंगे ये 7 घरेलू उपाय, जानिए प्रयोग करने का तरीका

Sun, 21 Jun 2020 05:12 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दांतों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो
दांतों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कभी दांतों में कीड़े लग जाने की वजह से दर्द होने लगता है, तो कभी मसूढ़ों में कोई तकलीफ दांत दर्द को बढ़ा देते हैं। लेकिन दर्द शुरू हो जाने पर इतनी असहनीय पीड़ा होने लगती है कि कुछ खाने-पीने का भी मन नहीं करता है। दांत में दर्द होने पर लोग तुरंत डेंटिस्ट के पास जाते हैं। हालांकि, ऐसे कई घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
दांतों की देखभाल - फोटो : Pixabay
नमक- पानी का कुल्ला
इस तरीके के बारे में आपने जरूर सुना होगा और किसी न किसी को करते हुए देखा भी होगा। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांत दर्द में राहत मिलता है। इसके साथ ही अगर आपके दांत और मसूढ़े में सूजन है, तो वो भी कम हो जाएगा। इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए एक गिलास पानी गर्म कर लें और उसमें एक या डेढ़ चम्मच नमक डाल लें और उसे अच्छी तरह से मिलाकर कुल्ला करें या फिर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
सेहतमंद गुणों से भरपूर लहसुन दांत दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार है। दांत दर्द की समस्या होने पर लहसुन की कली को लेकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आप थोड़ी देर में राहत पा सकते हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लौंग
दांतों के दर्द को दूर करने में लौंग का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पर थोड़ा सा लौंग का तेल लगा कर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसके अलावा एक छोटे गिलास पानी में लौंग के तेल की एक बूंद भी डाल सकते हैं और कुल्ला कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सरसो का तेल
एक चम्मच सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूूढ़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूूढ़े भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
प्याज
रोज सुबह एक कच्चा प्याज खाने से भी दांतों के दर्द को आराम मिलता है। प्याज खाने से मुंह में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं और दर्द से तुरंत आराम मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
काली मिर्च पाउडर
दांतों में तेज दर्द से आराम के लिए एक चौथाई चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से कुछ ही देर में राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू
दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का रस लगाने से दर्द से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें