फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम: 53 फीसदी अमेरिकी पायजामा पहन कर रहे काम, 30 फीसदी महिलाएं नहीं करतीं कंघी

Wed, 06 May 2020 02:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में फैली महामारी ने 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर यानी घर से कार्य करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। पहले जहां लोग सुबह नहा-धोकर, कपड़े पहन कर प्रोफेशनल आउटफिट में और अच्छे से तैयार होकर कार्यस्थल जाते थे, वहीं अब वे घर पर बड़े आराम से कार्य निबटा रहे हैं। छोटी-बड़ी बैठकें भी ऑनलाइन हो रही है या फिर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ही सहकर्मी जरूरी बातें कर रहे हैं। ऐसे में देखने में आया है कि लोग घर से काम करने को कुछ ज्यादा ही कैजुअल हो रहे हैं। पैंट-शर्ट की जगह टी-शर्ट और पायजामे में वे राहत महसूस कर रहे हैं। उनकी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। इसको लेकर लंदन स्थित इंटरनेशनल रिसर्च डाटा एंड एनालिटिक्स एजेंसी यूजीवीओ ने एक ऑनलाइन सर्वे किया, जिसमें करीब 1300 अमेरिकी शामिल हुए। आइए जानते हैं इस सर्वे में क्या कुछ निकल कर सामने आया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
18 वर्ष से अधिक उम्र के 1327 अमेरिकी लोगों पर हुए इस ऑनलाइन सर्वे में 39 फीसदी लोगों ने ही कहा कि घर से काम करते हुए भी वे फॉर्मल ड्रेस पहनते हैं। वहीं 29 फीसदी कर्मियों ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लैपटॉप को टेबल पर ऐसे सेट करते हैं, ताकि कमर के नीचे का हिस्सा न दिखे। ऐसा इसलिए ताकि वे पैंट पहने हों या पायजामा, यह पता न चल पाए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने बताया कि वे रेगुलर शेविंग कर रहे हैं, जबकि 48 फीसदी पुरुष अपने बाल भी सही नहीं करते हैं। अपने सहयोगियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने वाले पुरुष 54 फीसदी पुरुष अपने बालों में कंघी करते हैं। पुरुषों के मुकाबले 70 फीसदी महिलाएं बालों में कंघी करके ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होती हैं। 

4 of 5
work from home - फोटो : Sitel
51 फीसदी लोगों ने कहा कि वीडियो कॉल से पहले वे अपना चेहरा जरूर धोते हैं। वहीं, 49 फीसदी ने माना कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले वे दांतों में ब्रश करते हैं। इस सर्वे में सात फीसदी लोगों ने माना कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान वे कभी जूते नहीं पहनते हैं। तीन फीसदी महिलाओं और नौ फीसदी पुरुषों ने माना कि घर से काम करते हुए वे पैंट, जूते वगैरह नहीं पहनते, बल्कि कंफर्ट आउटफिट में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्वे में पांच फीसदी कर्मियों ने कहा कि घर से काम करते हुए शायद ही कभी पैंट पहनते हैं, जबकि 12 फीसदी ने कहा कि कभी-कभी वे पैंट पहन लेते हैं। वहीं, 53 फीसदी लोगों ने वर्क फ्रॉम होम के दौरान पायजामा पहनने की बात स्वीकारी। घर से काम करते हुए ज्यादातर लोग कंफर्टेबल रहना पसंद करते हैं और इसी वजह से लाइफस्टाइल में बदलाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें