फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: प्यार को मजबूत करने के लिए रिश्तों में जरूरी हैं ये 5 चीजें

Sun, 22 Nov 2020 09:54 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद पार्टनर्स को एक-दूसरे से कई तरह उम्मीदें जुड़ जाती हैं। हर लोगों की चाहत होती है कि पार्टनर की आदते अच्छी हो। इन आदतों को देखकर ही लड़कियां लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं। लड़कियां तो रिलेशनशिप में आने से पहले लड़कों के व्यक्तित्व की सभी बातों को जान लेना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि लड़कों की वो कौन सी आदतें होती हैं, जो लड़कियों को पसंद आती हैं....
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ईमानदारी
लड़कियों को ईमानदार लड़के पसंद होते हैं। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर ईमानदार हो। एक बेहतर रिश्ते के लिए उस रिश्ते में ईमानदारी का होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समझदारी
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं, जो समझदारी से काम लेते हैं। लड़कियों का मानना है कि ऐसे लड़के छोटी-मोटी नोंक झोंक को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे परिवार में कलेश की संभावना न के बराबर होती हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों को तूल देते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्पिंग नेचर
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं, जो हेल्पिंग नेचर के होते हैं। ऐसे लड़के महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं और मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। जो लड़के सभी की मदद करना जानते हैं, वो अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा व्यवहार ही करते हैं, इसलिए लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो सबकी मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भरोसेमंद
लड़कियां भरोसेमंद पार्टनर की चाहत रखती हैं। किसी भी रिश्ते में आने से पहले लड़कियां देखती हैं कि उनका पार्टनर कितना भरोसेमंद है। भरोसा रिश्ते में नींव की तरह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेंस ऑफ ह्यूमर
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है, क्योंकि ऐसे लोग खुद भी खुश रहते हैं और आसपास के लोगों को भी खुश रखते हैं। लड़कियां ऐसे पार्टनर की चाहत रखती हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो क्योंकि ऐसे लड़कों में किसी भी परिस्थिति में लड़कियों को खुश रखने की खासियत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें