फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतमंद जीवन के लिए बहुत फायदे की चीज हैं ये 5 सीड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Mon, 22 Jun 2020 10:06 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी पेड़ का बीज उसका सबसे जरूरी हिस्सा होता है। बिना बीज के किसी पेड़ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन कुछ बीज हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेहतमंद गुणों से भरपूर इन बीजों के सेवन से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
सूरजमुखी के बीज - फोटो : फाइल फोटो
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीच में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इतना ही नहीं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ने में सूरजमुखी का बीज मदद करता है। इसके साथ ही यह बीज वर्कआउट के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
चिया बीज - फोटो : Pixabay
चिया बीज
कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से समृद्ध चिया बीज शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही चिया सीड्स में फॉस्फोरस, मैगनीज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है, जो शरीर को रोगमुक्त बनाता है।

4 of 6
अलसी के बीज - फोटो : फाइल फोटो
अलसी के बीज
अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभकारी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
कद्दू के बीज - फोटो : फाइल फोटो
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा -3 फैटी एसिड बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में यह बीज बहुत फायदेमंद है। कद्दू के बीज का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिल - फोटो : Pixabay
तिल
कैल्शियम से भरपूर तिल का बीज हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर को काफी मात्रा में ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें