benefits of showering at night : अक्सर लोग दिनभर की थकान और भागदौड़ के बाद बिस्तर में जाने से पहले नहाते हैं। हालांकि घर के बड़े-बुजुर्ग रात में नहाने से मना भी करते हैं। लेकिन रात में नहाकर सोने से न सिर्फ ताजगी महसूस होती है, बल्कि थकान भी कम हो जाती है। साथ ही स्वास्थ्य और नींद पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
अब थकान दूर करने के लिए रात में नहाएं या तबीयत खराब होने व सर्दी लगने के डर से रात में न नहाएं, ये सवाल कई लोगों के मन में होता है। दरअसल, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही रात में स्नान को कई मामलों में फायदेमंद मानते हैं।
रात में स्नान करना केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि बेहतर नींद, तनाव और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। बस सही समय और तरीका अपनाकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और मानसिक-शारीरिक ताजगी पा सकते हैं। आइए जानते हैं रात में नहाने के फायदे, सही समय और तरीका।